February 11, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

सांसद द्वारा डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल के प्राचार्य का सम्मान

1 min read
Spread the love


धरमजयगढ़ – गौ सेवा संरक्षण एवं संवर्धन के उद्देश्य से आयोजित गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले गौ सेवकों, प्रधान पाठकों एवं प्राचार्यों को रायगढ़ सांसद श्री राधेश्याम राठिया द्वारा सम्मानित किया गया। यह परीक्षा धरमजयगढ़ विकासखंड सहित पूरे प्रदेश में आयोजित की गई थी, जिसका उद्देश्य गौ माता के महत्व, वैज्ञानिक दृष्टिकोण से गौमूत्र एवं देसी गाय के गौरस सहित विभिन्न उपयोगिताओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाना था।
इसी क्रम में डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल धरमजयगढ़ के प्राचार्य श्री सुरेंद्र सिंह को विद्यालय के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सांसद द्वारा सम्मानित किया गया।
उल्लेखनीय है कि डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल धरमजयगढ़ शिक्षा के साथ-साथ संस्कार, संस्कृति, पर्यावरण जागरूकता, स्वच्छता अभियान, समरसता संदेश, रन फॉर डीएवी, स्वास्थ्य जागरूकता, वेद प्रचार सप्ताह एवं हवन जैसे विभिन्न सामाजिक एवं शैक्षणिक कार्यक्रमों का निरंतर आयोजन करता रहा है। विद्यालय प्रबंधन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनाने के उद्देश्य से निरंतर सक्रिय है।
प्राचार्य श्री सुरेंद्र सिंह का सामाजिक एवं शैक्षणिक क्षेत्र में पूर्व से ही उल्लेखनीय योगदान रहा है। वे एनजीओ रायगढ़ सहयोग समिति के अध्यक्ष स्वर्गीय श्री शैलेश सिंह के साथ ग्रामीण विकास के क्षेत्र में कार्य कर चुके हैं। उन्हें पूर्व में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर “ग्लोरी ऑफ इंडिया” तथा पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम के हाथों “भारत ज्योति” सम्मान प्राप्त हो चुका है।
साथ ही उनके पिता स्वर्गीय श्री मंजीत सिंह को 26 सितंबर 1995 को भारत कोकिंग कोल इंडिया लिमिटेड (बीसीसीएल), धनबाद (तत्कालीन बिहार, वर्तमान झारखंड) में अपने सहयोगियों की जान बचाने के लिए शौर्य उत्कृष्ट सेवा प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया था। वर्ष 2005 में प्राचार्य श्री सिंह को छत्तीसगढ़ के द्वितीय राज्यपाल श्री के.एम. सेठ द्वारा सिकल सेल एनीमिया विषयक कार्यक्रम में आमंत्रित अतिथि के रूप में भी आमंत्रित किया गया था।
वर्तमान में वे अपने अनुभव और पारिवारिक प्रेरणा के आधार पर डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल धरमजयगढ़ में सेवाएं प्रदान कर रहे हैं।
गौ सेवा संगम कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद श्री राधेश्याम राठिया उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष श्रीमती लीनव राठिया, नगर पंचायत अध्यक्ष श्री अनिल सरकार, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष श्री महेश चैनानी, भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री भरत लाल साहू, गौ सेवा अध्यक्ष धरमजयगढ़ श्री गौरी शंकर पाण्डेय, श्री निरंजन प्रधान, श्री हरिराम राठिया, श्री पंचूराम माली, विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री एस.आर. सिदार, सीएमओ श्री बी.एल. साहू सहित विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं, पालकगण, प्रधान पाठक, प्राचार्य एवं बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं नागरिक उपस्थित रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp