धरमजयगढ़ – श्री श्री ठाकुर अनुकूल चंद जी के पावन सान्निध्य की स्मृति में उनका शुभ 138वां जन्म महोत्सव आगामी रविवार, 8 फरवरी 2026 को अत्यंत श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाया जाएगा। यह गरिमामय आयोजन सत्संग केंद्र मंदिर, खरसिया रोड, धरमजयगढ़ कॉलोनी, जिला रायगढ़ (छत्तीसगढ़) में सम्पन्न होगा। इस अवसर पर आयोजित जन्म महोत्सव कार्यक्रम में सत्संग, भजन-कीर्तन, प्रवचन एवं आध्यात्मिक संदेशों के माध्यम से गुरुजी के जीवन-दर्शन, मानव कल्याण, सामाजिक समरसता और सद्भाव का भाव जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। आयोजन का उद्देश्य जाति, धर्म और वर्ग के भेदभाव से ऊपर उठकर मानवता और एकता का संदेश प्रसारित करना है। आयोजक समस्त सत्संगी वृंद ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं, भक्तजनों एवं धर्मप्रेमियों से इस पावन अवसर पर परिवार सहित उपस्थित होकर गुरुजी के विचारों से प्रेरणा लेने तथा जन्म महोत्सव को सफल बनाने की अपील की है।