संवाददाता : जिला ब्यूरो चीफ जांजगीर चांपा। उदघोष समय न्यूज
जांजगीर-चांपा: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस ने अवैध जुआ के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। बीते रात ग्राम सुकली में एक जुआ अड्डे पर छापेमारी कर 10 जुआरियों को गिरफ्तार किया गया। उनके पास से ₹46,700 नकद और ताश की पत्तियां जब्त की गईं।
गिरफ्तार किए गए लोगों के नाम और उम्र/पता इस प्रकार हैं: गुन्नी राम साहू (50 वर्ष), वार्ड नं. 06, जांजगीर अनिल कश्यप (24 वर्ष), कुटरा, पामगढ़ राहुल राठौर (24 वर्ष), चितरपारा, जांजगीर राजू राठौर (51 वर्ष), खडपडीपारा, जांजगीर अजय केंवट (29 वर्ष), पेण्ड्री भरत राठौर (52 वर्ष), खोखरा कोमल भार्गव (54 वर्ष), चण्डीपारा, पामगढ़ नरेन्द्र राठौर (52 वर्ष), धाराशिव, पामगढ़ कृष्ण कुमार साहू (36 वर्ष), सरखों, नैला प्रितम राठौर (28 वर्ष), खोखरा
ये कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में की गई। सीएसपी जांजगीर योगिताबाली खापर्डे के नेतृत्व में टीम ने ऑपरेशन चलाया, जिसमें निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता, निरीक्षक सागर पाठक, एएसआई अरुण सिंह और साइबर टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
जुआरियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3(2) के तहत कानूनी कार्रवाई शुरू की गई है।
यह छापेमारी 20-21 जनवरी 2026 की रात को हुई, जो जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की निरंतर कोशिशों का हिस्सा है।