पोंडी छाल का अमृत सरोवर बना विकास की मिसाल, सौंदर्य-मजबूती के साथ आगे बढ़ते ग्राम विकास के कदम”
1 min read

धरमजयगढ़ जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत पोंडी छाल में निर्मित अमृत सरोवर आज क्षेत्र की अन्य पंचायतों के लिए प्रेरणादायक उदाहरण बनकर सामने आया है। जिस खूबसूरती, मजबूती और सुव्यवस्थित ढंग से इस अमृत सरोवर का निर्माण किया गया है, वह न केवल देखने में आकर्षक है बल्कि जल संरक्षण और दीर्घकालिक उपयोग की दृष्टि से भी सराहनीय है।
मजबूत तटबंध, सुसंगठित संरचना और स्वच्छ परिवेश इस अमृत सरोवर को एक मॉडल प्रोजेक्ट के रूप में स्थापित करते हैं।

यह साबित करता है कि यदि योजनाओं का क्रियान्वयन ईमानदारी और निगरानी के साथ हो, तो ग्रामीण क्षेत्रों में भी गुणवत्तापूर्ण और टिकाऊ विकास संभव है। सरपंच पति राजकुमार राठिया ने बताया कि ग्रामीणों की इच्छा है कि अमृत सरोवर तक सीसी रोड का निर्माण किया जाए, जिससे आवागमन आसान हो। साथ ही बच्चों के मनोरंजन और विकास के लिए चाइल्ड फ्रेंडली कॉर्नर बनाए जाने की भी योजना है।
उल्लेखनीय है कि श्री राजकुमार राठिया के सरपंच कार्यकाल के दौरान आवास योजना में उत्कृष्ट कार्य के लिए ग्राम पंचायत पोंडी को पुरस्कार भी मिल चुका है। अब उसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए ग्राम के सर्वांगीण विकास हेतु नई योजनाओं और कार्यों को पूरा करने की दृढ़ इच्छा शक्ति दिखाई दे रही है।
वर्तमान सरपंच श्रीमती गायत्री राठिया एवं अन्य जनप्रतिनिधियों की भी मंशा है कि ग्राम पंचायत को एक आदर्श पंचायत के रूप में विकसित किया जाए, जहां सरकारी योजनाओं का वास्तविक लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचे।
Subscribe to my channel