धरमजयगढ़ – ग्राम भंवरखोल निवासी आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रेमसिंह राठिया का बुधवार को आकस्मिक निधन हो गया था। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है। दिवंगत प्रेमसिंह राठिया सामाजिक रूप से सरल एवं मिलनसार स्वभाव के व्यक्ति थे।
परिजनों ने बताया कि दिवंगत का दशकर्म एवं चंदनपान कार्यक्रम शनिवार 10 जनवरी 2026 को ग्राम भंवरखोल स्थित निवास पर आयोजित किया गया है। इस कार्यक्रम में सम्मिलित होकर पुण्यात्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करने की विनती शोकाकुल परिजनों द्वारा समस्त रिश्तेदारों, इष्ट-मित्रों एवं ग्रामवासियों से की गई है। दिवंगत अपने पीछे पत्नी श्रीमती बैशाखो बाई राठिया, पुत्रगण एवं भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। क्षेत्रवासियों द्वारा शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की जा रही है।