फारेन्दा पुलिस ने किया महिमा मेडिकल से चोरी करने वाले चोर का पर्दाफाश
1 min read
चोर गिरफ्तार फरेंदा पुलिस की बड़ी सफलता* महराजगंज जनपद के फरेंदा कस्बे में चोरी की बढ़ती घटनाओं के बीच पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। फरेंदा थाना क्षेत्र अंतर्गत महिमा मेडिकल स्टोर में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सफल अनावरण करते हुए चोर को गिरफ्तार कर लिया है।जानकारी के अनुसार बीते दिन महिमा मेडिकल स्टोर में अज्ञात चोर द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया था। घटना की सूचना मिलते ही फरेंदा पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मामले की जांच शुरू की और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों व मुखबिर तंत्र की मदद से चोर की पहचान की।पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चोरी करने वाले आरोपी निरज उर्फ भुअर को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने चोरी की घटना को स्वीकार किया है। पुलिस द्वारा आरोपी के कब्जे से चोरी से संबंधित सामग्री बरामद करने की भी कार्रवाई की जा रही है।फरेंदा पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से व्यापारियों और आम जनता ने राहत की सांस ली है। स्थानीय लोगों ने पुलिस की सक्रियता और कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की सख्त कार्रवाई से अपराधियों में भय बनेगा।फिलहाल पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है
Subscribe to my channel