राज्यपाल ने प्रिया त्रिपाठी को दिया स्वर्ण पदक
1 min read

चित्रकूट, 25 दिसंबर 2025। मध्य प्रदेश के राज्यपाल श्री मंगू भाई पटेल ने चित्रकूट की बेटी प्रिया त्रिपाठी को शिक्षा शास्त्र में परास्नातक पाठ्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय रीवा के दीक्षांत समारोह में स्वर्ण पदक प्रदान किया है। प्रतिभाशाली छात्रा प्रिया के पिता गो करण त्रिपाठी, महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय के कुलगुरु कार्यालय में पदस्थ है। ग्रामोदय परिवार के लोगों ने प्रिया त्रिपाठी की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की है। उल्लेखनीय है कि प्रिया त्रिपाठी ने महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय से शिक्षा शास्त्र में स्नातक पाठ्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर स्वर्ण पदक प्राप्त किया था। ग्रामोदय विश्वविद्यालय से ही विज्ञान स्नातक पाठ्यक्रम में अध्ययन के दौरान प्रिया को एनवायरमेंट यूथ फोरम ब्रॉन्ज मेडल और संसद में अभिव्यक्ति प्रस्तुति का अवसर भी प्राप्त हुआ था।

Subscribe to my channel