Recent Posts

March 3, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

20 दिसम्बर 2025 : DM व SP जनपद महाराजगंज द्वारा आज दिनांक – 20 दिसंबर, 2025 को तहसील फरेंदा में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस पर शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को सुना गया ।

1 min read
Spread the love

उत्तर प्रदेश : महाराजगंज

20 दिसम्बर 2025 : DM व SP जनपद महाराजगंज द्वारा आज दिनांक – 20 दिसंबर, 2025 को तहसील फरेंदा में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस पर शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को सुना गया ।
जनपद में भूमि विवाद के समस्याओं के समाधान हेतु पूर्व मे ही भूमि विवाद सेल का गठन किया गया है । जिसमें राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारियों / कर्मचारियों को टीम बनाकर मौके पर जाकर शिकायतों को गम्भीरता से लेकर शत-प्रतिशत निष्पक्ष निस्तारण करने हेतु लगाई गयी है । SP महाराजगंज द्वारा तहसील दिवस में उपस्थित समस्त पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण जल्द से जल्द किया जाना चाहिए तथा जिन प्रार्थना पत्रों का निस्तारण उच्चाधिकारी स्तर से किया जाना है उन पर रिपोर्ट लगाकर सम्बंधित अधिकारी को प्रेषित करें जिससे समय से उचित निस्तारण कराया जा सके ।
इसके अतिरिक्त समस्त क्षेत्राधिकारीगण द्वारा तहसीलों पर सम्बन्धित उपजिलाधिकारीगण के साथ शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को सुना गया एवं उनके निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया ।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp