धरमजयगढ़ में विशाल हिन्दू समागम का आयोजन
1 min read
धरमजयगढ़ में हिन्दू समाज को संगठित करने और सांस्कृतिक चेतना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से विशाल हिन्दू समागम का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम विशाल हिन्दू सम्मेलन मंडल, धरमजयगढ़ के तत्वावधान में आयोजित होगा, जिसमें क्षेत्र भर से बड़ी संख्या में समाजजन शामिल होंगे।

इस समागम में मुख्य अतिथि के रूप में पुज्य स्वामी त्रिवेणी दास महाराज जी (खरसिया) उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री राजकुमार मिश्रा जी करेंगे, जबकि मुख्य वक्ता के रूप में संस्कृत भारती से संबद्ध हेमंत साहू जी अपने विचार रखेंगे। विशेष अतिथि के रूप में श्री संजय गौतम जी की उपस्थिति भी रहेगी।
कार्यक्रम रविवार, 20 दिसंबर 2025 को पूर्वाह्न ग्यारह बजे से धरमजयगढ़ के दशहरा मैदान में आयोजित किया जाएगा। आयोजन का उद्देश्य हिन्दू समाज में एकता, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाना बताया गया है।
आयोजकों के अनुसार यह कार्यक्रम “संगठित हिन्दू, समर्थ भारत” के संकल्प के साथ आयोजित किया जा रहा है। इसमें आसपास के ग्रामों एवं पंचायतों से समाजजन भाग लेंगे तथा धर्म और संस्कृति से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श होगा।
हिन्दू सम्मेलन समिति, मंडल धरमजयगढ़ ने सभी समाजजनों से समय पर पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
Subscribe to my channel