चित्रकूट की सड़कों पर सीवर लाइन निर्माण एजेंसी की घोर लापरवाही के चलते बड़ा हादसा बचकर चलिए वाहन धंस नहीं सीधा समा रहे
1 min read

चित्रकूट- में विकास कार्य कर रही निर्माण एजेंसियां श्रद्धालुओं के साथ बड़े हादसे करवाने की कसम खा कर बैठी हैं जिम्मेदार अधिकारी इनको खुली छूट दिए हुए हैं लगातार शिकायतों के बाद सीवर लाइन पर कोई कार्यवाही नहीं हो रही है एक बार फिर सीवर लाइन निर्माण एजेंसी की घोर लापरवाही के चलते बड़ा हादसा टला है, बीच सड़क में सीवर के चेंबर के बगल से सड़क में आधा ट्रक समा गया है, बगल से गुजर रही दो चार पहिया वाहन दबने से बची है, ट्रक पलटता तो लगभग 4 से 6 जान जा सकती थी, आधा ट्रक सड़क में समा गया है, चित्रकूट थाना क्षेत्र के अच्छे बाईपास का मामला है, सीवर लाइन निर्माण एजेंसी की घोर लापरवाही के चलते लगातार कई बड़े हादसे टले हैं प्रशासनिक अधिकारी मौन है.. शायद बड़े हादसे का इंतजार चल रहा है.. जिलाधिकारी सतना के सख्त निर्देश के बाद मातहत अधिकारी और निर्माण एजेंसियों के जिम्मेदार बाज नहीं आ रहे हैं बीच. सड़क में धंसे ट्रक को देखकर आवागमन कर रहे श्रद्धालुओं और वाहन चालकों में भय का माहौल है लोग सोच रहे कब कौन सी जगह पर सड़क में वाहन धंस ना जाए.. ट्रक चला रहे चालक राजू ने बताया मानो ऐसा लगा 20 सड़क में पूरा ट्रक ही सड़क में समा जाएगा साहब बाल बाल बचा हूं आसपास से कई वाहन निकल रहे थे ट्रक पलट तो कई की जाने जा सकती थी मैंने बहुत बचाकर कच्ची में ट्रक नहीं उतरने दिया..

Subscribe to my channel