एकेएस विश्वविद्यालय की फैकल्टी श्रद्धा पांडेय का अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मान, विश्वविद्यालय का गौरव बढ़ा।
1 min read
सतना। एकेएस विश्वविद्यालय सतना की सहायक प्राध्यापक श्रद्धा पांडेय ने अपने शोध की उत्कृष्ट प्रस्तुति से विशेष पहचान बनाई। लखनऊ विश्वविद्यालय के प्रबंधन अध्ययन संकाय में आचरण अध्ययन केंद्र, अशोका विश्वविद्यालय के सहयोग से 28–29 नवम्बर 2025 को आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन “कार्यस्थल और समाज में मानव व्यवहार : सिद्धांत, व्यवहार और नीति के बीच सेतु बनाने का बहुविषयक दृष्टिकोण” में उनके शोध कार्य की उच्च स्तरीय सराहना करते हुए उन्हें मान्यता-पत्र प्रदान किया गया।
श्रद्धा पांडेय ने अपने शोध-पत्र “भारतीय ज्ञान प्रणाली में व्यवहारगत खाका के रूप में वास्तुकला : प्राचीन भारतीय निर्माण परंपराएँ किस प्रकार मानव आचरण को प्रभावित करती हैं और आज के सतत व्यवहार को दिशा प्रदान कर सकती हैं” विषय पर आधारित शोध प्रस्तुत किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि भारतीय वास्तु परंपराएँ केवल प्राचीन संस्कृति का हिस्सा भर नहीं हैं, बल्कि मानव व्यवहार को वैज्ञानिक रूप से प्रभावित करने वाली स्थायी अवधारणाएँ भी हैं। उनके विश्लेषण और तर्कपूर्ण प्रस्तुति की विशेषज्ञों ने विशेष सराहना की।दो दिवसीय इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में देश-विदेश से आए आमंत्रित शोधकर्ताओं ने समाज, मानव व्यवहार और वास्तुकला से जुड़े विविध विषयों पर अपने शोध निष्कर्ष साझा किए, जिससे कार्यक्रम एक गंभीर बौद्धिक विमर्श का केंद्र बन गया।
श्रद्धा पांडेय की इस उपलब्धि पर सिविल विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. प्रलव श्रीवास्तव,विश्वविद्यालय की अंतरराष्ट्रीय पहचान को और सशक्त बनाने वाली उपलब्धि बताया।
Subscribe to my channel