March 6, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

पुलिस अधीक्षक महोदय ने, फारेन्दा थाने का किया आकस्मिक निरीक्षण

1 min read
Spread the love

महराजगंज, दिनांक 01दिसंबर 2025:* पुलिस अधीक्षक, महराजगंज, द्वारा थाना फरेंदा का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने थाना परिसर की साफ-सफाई का जायजा लिया। परिसर को स्वच्छ और व्यवस्थित रखने के प्रयासों की सराहना की गई, साथ ही इसे निरंतर बनाए रखने हेतु थाना प्रभारी और कर्मचारियों को निर्देश दिए गए। अभिलेखों में पूर्णता और नियमित अद्यतन सुनिश्चित करने के लिए संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।*पुलिस अधीक्षक* ने थाने पर लंबित प्रार्थना पत्रों और प्रकरणों के निस्तारण की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने थाना प्रभारी और कर्मचारियों को *जनता की शिकायतों का त्वरित, पारदर्शी,* और प्रभावी ढंग से निस्तारण करने के लिए प्रेरित किया। विशेष रूप से, अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस कर्मियों को सतर्कता और सक्रियता के साथ कार्य करने का निर्देश दिया गया। *पुलिस अधीक्षक ने कहा,* कि “थाना स्तर पर पुलिसिंग की गुणवत्ता जनता के विश्वास को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। हमारा लक्ष्य है कि प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध और निष्पक्ष समाधान हो, ताकि जनता को त्वरित न्याय मिल सके।”

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp