Recent Posts

March 5, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

1 min read
Spread the love

प्रेस नोट

महराजगंज पुलिस दिनांक-26.11.2025

महराजगंज: पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन में आज जनपद के समस्त थानों द्वारा बैंक चेकिंग अभियान भियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य बैंकों एवं एटीएम परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करना, संदिग्ध व्यक्तियों पर निगरानी रखना तथा बैंक उपभोक्ताओं को धोखाधड़ी एवं लूट से सुरक्षित रखना था।

अभियान के दौरान सभी थानाध्यक्षों/प्रभारी निरीक्षकों द्वारा अपनी-अपनी थाना क्षेत्रों में स्थित बैंकों में पहुंचकर निम्न कार्यवाही की गई—

🔹 बैंक परिसर एवं प्रवेश द्वार की गहन चेकिंग।
🔹 सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता की जांच।
🔹 सुरक्षा गार्डों की तैनाती एवं सतर्कता की समीक्षा।
🔹 एटीएम बूथों का निरीक्षण तथा संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी।
🔹 बैंक उपभोक्ताओं को साइबर ठगी व बैंक धोखाधड़ी से बचाव संबंधी जागरूकता।

अभियान के दौरान पुलिस अधीक्षक महराजगंज द्वारा सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि भविष्य में भी बैंक एवं भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में इसी प्रकार निरंतर चेकिंग एवं पेट्रोलिंग सुनिश्चित करें, ताकि जिले में अपराध एवं धोखाधड़ी की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण बनाया जा सके।

जिला पुलिस उपभोक्ताओं से अपील करती है कि—
🔸 किसी अनजान व्यक्ति के कहने पर अपना पिन, ओटीपी या बैंक विवरण साझा न करें।
🔸 बैंक लेनदेन के दौरान किसी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस/डायल 112 को दें।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp