प्रेस नोटपुलिस अधीक्षक कार्यालय जनपद महराजगंज दिनांक 19.11.2025
1 min read
आज दिनांक 19.11.2025 को मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत सरस्वतदी शिशु ज्ञान मन्दिर कस्बा सोनौली के बालिकाओं को एकत्रित कर नए कानून की जानकारी दी गई तथा महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के बारे में जागरूक किया गया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं के सशक्तिकरण, सुरक्षा एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं व साइबर से संबंधित अपराधों के प्रति जागरूकता फैलाना था।
बालिकाओं एवं महिलाओं को महिला हेल्पलाइन नं0 181′, ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’, ‘सखी-वन स्टॉप सेंटर’, ‘पाक्सो एक्ट’ एवं ‘मिशन शक्ति’* से जुड़ी अन्य कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
साथ ही, कार्यक्रम में बाल विवाह, दहेज प्रथा एवं घरेलू हिंसा जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता फैलाई गई व पंपलेट वितरित किया गया। तथा अन्य हेल्पलाइन नंबर 1090 ,1076 ,181 ,112, 1930 आदि हेल्पलाइन नंबर के बारे में भी जागरूक किया गया।
Subscribe to my channel