Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

शराब ठेकेदार ने नियम विरुद्ध बीच सत्र में खोली नई दुकान 

1 min read
Spread the love

जिम्मेदार बने रहे मूकदर्शक।।।

अनुपपुर जिले में शराब व्यापारी वीरेंद्र राय की मनमानी अब आम बात हो चली है वीरेंद्र राय की मनमानी के आगे जिला प्रशासन मौन धारण किए बैठा है , शराब ठेकेदार की मनमानी एवं गुंडागर्दी एक बार फिर देखने को मिली है जानकारी के मुताबिक शराब ठेकेदार ने बीच सत्र में लीला टोला पुष्पराजगढ़ में एक नई दुकान खोल दी है जिसकी अनुमति नहीं है या यह कहे कि ये नियम विरुद्ध है और गैरकानूनी है ,

जानकारी के मुताबिक शराब ठेकेदार वीरेंद्र राय को आबकारी अधिकारी खेमराज सिंह का खुला संरक्षण प्राप्त है जिससे वह बार बार नियम विरुद्ध कार्य कर रहा है ।

लीला टोला में ग्रामीणों द्वारा लगातार इस अवैध शराब दुकान का विरोध किया जा रहा था पर ग्रामीणों एव नियमों की अनदेखी कर रातों रात ये अवैध शराब दुकान खोल दी गई ।। जिला आबकारी अधिकारी के मुताबिक अनूपपुर जिले में वैद्य 21 शराब दुकान संचालित है अब बीच सत्र में ये नई 22 दुकान कैसे खुल सकती है ।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp