फिर निकल सकता है डीएमएफ का जिन्न ! कई परियोजनाएं अधर में ?
1 min read
धरमजयगढ़ क्षेत्र में चल रही विभिन्न विकास योजनाओं के बीच अब जिला खनिज न्यास के तहत स्वीकृत कार्यों को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। क्षेत्र में करोड़ों रुपये की लागत से स्वीकृत कई परियोजनाएं या तो अधूरी हैं या उनकी स्थिति स्पष्ट नहीं है। ऊपर से कार्यों की प्रगति, भुगतान और गुणवत्ता से जुड़ी जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है।
कुछ परियोजनाएं केवल कागज़ों में पूरी दिखा दी गई हैं, जबकि ज़मीनी हकीकत कुछ और है। कई स्थानों पर स्वीकृत भवन, पेयजल और सड़क निर्माण के कार्य लंबे समय से अधर में लटके हुए हैं। ऐसे कार्यों में वन विभाग , जनपद पंचायत, ग्राम पंचायत और जल संसाधन विभाग को क्रियान्वयन एजेंसी बताया गया है !

सूत्रों के अनुसार, धरमजयगढ़ ब्लॉक में डीएमएफ फंड के अंतर्गत स्वीकृत कार्यों की संख्या दर्जनों मे है, लेकिन प्रगति रिपोर्ट और भुगतान विवरण सार्वजनिक पोर्टल पर अद्यतन नहीं किए गए हैं। इससे पारदर्शिता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। इस बीच, पंचायत स्तर पर भी निगरानी समितियों की सक्रियता पर प्रश्न उठ रहे हैं। सभी कार्यों की ऑनलाइन ट्रैकिंग और ऑडिट रिपोर्ट सार्वजनिक किये जाने विकास निधि के सही उपयोग की पुष्टि हो सकती है।

यदि इन तमाम बातों पर समय रहते ध्यान नहीं दिया, तो धरमजयगढ़ में भी “डीएमएफ का जिन्न” सिर उठा सकता है और कई योजनाएं अधर में फंस सकती हैं।
Subscribe to my channel