April 19, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

डोंगा घाट, वार्ड नं. 13 धरमजयगढ़ में कार्तिक पूर्णिमा का पवित्र स्नान श्रद्धा व उत्साह के साथ संपन्न

1 min read
Spread the love

धरमजयगढ़ –  वार्ड नं. 13 निचे पारा स्थित डोंगा घाट में कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर आज श्रद्धालुओं ने बड़ी आस्था और उत्साह के साथ पवित्र स्नान किया। परंपरा के अनुसार हर वर्ष कार्तिक माह की पूर्णिमा को यहां स्नान का विशेष आयोजन किया जाता है।

सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ घाट पर उमड़ पड़ी। महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने नदी में स्नान कर भगवान विष्णु की आराधना की तथा दीपदान कर अपनी मनोकामनाएं पूर्ण होने की प्रार्थना की।

मांड नदी मे प्रवाहित किये गये दीये

स्थानीय लोगों की सहभागिता से आयोजन शांति व सौहार्द के माहौल में संपन्न हुआ। डोंगा घाट क्षेत्र में मेले जैसा दृश्य दिखाई दिया। ग्रामीणों ने इस अवसर पर धार्मिक गीतों और भजन कीर्तन के माध्यम से माहौल को भक्तिमय बना दिया।

इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य नागरिकों ने कहा कि कार्तिक स्नान हमारे जीवन में आध्यात्मिक शुद्धता और सामाजिक एकता का प्रतीक है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp