Recent Posts

March 2, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

कार्तिक स्नान घाट पर समुचित व्यवस्था को लेकर सी एम ओ से मिले पार्षद जानू सिदार

1 min read
Spread the love
सीएमओ को आवेदन सौपते पार्षद जानू सिदार

रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ नगर पंचायत में पार्षद जानू सिदार ने अनुकरणीय पहल करते हुए गुरु पूर्णिमा पर्व पर तैयारियों को लेकर सी एम ओ से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा है। इस दौरान अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष सतीश भारती भी मौजूद रहे। धर्मजयगढ़ सी एम ओ बी एल साहू से बातचीत के दौरान जानू सिदार ने कहा कि गुरु पूर्णिमा पर नदी घाट पर श्रद्धालुओं के लिए विशेष स्नान के लिए आवश्यक व्यवस्था किए जाने की जरूरत है कि घरनजयगढ़ के मांड नदी पर हर साल कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर वार्ड नं. 13 स्थित डोंगा घाट में धार्मिक स्नान और पूजा-अर्चना की जाती है। हर वर्ष की तरह इस बार भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन की उम्मीद के मद्देनजर डोंगा घाट पर सफाई, प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंधन और श्रद्धालुओं के लिए अन्य सुविधाएँ सुनिश्चित किए जाने की मांग की गई है। जानू सिदार ने कहा कि स्थानीय युवाओं और सामाजिक संगठनों द्वारा भी श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए हर संभव सहयोग दिया जाएगा। पर्व को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। वहीं , धरमजयगढ़ सीएमओ बी एल साहू ने स्नान घाट पर समुचित व्यवस्था कराने की बात कही है।

आवेदन पत्र

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp