रजत जयंती के अवसर पर ग्राम पंचायत पंगसुवा में प्रधानमंत्री आवास गृह प्रवेश समारोह संपन्नग्राम पंचायत पंगसुवा में रजत जयंती के उपलक्ष्य में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत भव्य गृह प्रवेश समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में ग्राम के मुखिया सरपंच श्री रामचंद्र बघेल, सचिव जलिंदर कुजूर, वार्ड पंच पैतराम नाग, संतराम नाग, जयलाल नाग एवं रोजगार सचिव मदन बसोड़
उपस्थित रहे।समारोह के दौरान चार हितग्राहियों—रुधन पिता गोदम, अनिल पिता लमरा, फिरू पिता बुचू और सुखसिंह पिता चमरा—को नए आवासों में गृह प्रवेश कराया गया।कार्यक्रम में उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री आवास योजना की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह योजना ग्रामीण क्षेत्र के गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों को सुरक्षित और पक्के घर उपलब्ध कराने के लिए एक
महत्वपूर्ण कदम है।गृह प्रवेश के अवसर पर सभी लाभार्थियों और ग्रामीणों में उत्साह का माहौल रहा। सरपंच श्री रामचंद्र बघेल ने लाभार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ सभी पात्र व्यक्तियों तक पहुँचाना पंचायत की प्राथमिकता है।इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों ने सभी ग्रामीणों से सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की और पंचायत के विकास के लिए सहयोग देने का आग्रह किया।