अवैध पुजापे को लेकर गुप्त गोदावरी के टूरिस्ट गाइड के ऊपर जान लेवा हमला!
1 min read
चित्रकूट – प्राचीन गुफा गुप्त गोदावरी मे काम करने वाले टूरिस्ट गाइड अनिल उर्फ़ राजा गर्ग के ऊपर राम दरबार मन्दिर के पुजारियों ने मंगलवार की रात्रि 8 बजे के करीब जानलेवा हमला कर दिया हमलावरो में मुख्य रूप से कोई बुद्ध विलास नामक व्यक्ति है जिसने अनिल उर्फ़ राजा गर्ग के ऊपर हसिये हमला कर लहूलुहान कर दिया जिसमे अनिल गर्ग के सर एवं हाथ में गंभीर चोटे आई हैँ, हमला करने वाला गोदावरी गुफा में अवैध पुजापे का कार्य करता है जिसके चलते गाइड से विवाद हुआ। बता दें कि पूर्व में भी अवैध पुजापे के चलते गुप्त गोदावरी गुफा में और भी बड़े विवाद हो चुके है, फिलहाल मामले को चित्रकूट पुलिस ने संज्ञान में लेकर विवेचना शुरू कर दिया है।
गुप्त गोदावरी गुफा में पूजापा का वीडियो हुआ वायरल👆
Subscribe to my channel