Recent Posts

March 3, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

मुख्यमंत्री ने बगिया में सुनी लोगों की समस्याआवेदनों का गंभीरता से निराकरण करने के निर्देश,

1 min read
Spread the love

जशपुरनगर 22 अक्टूबर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपने गृह ग्राम बगिया में जनदर्शन आयोजित कर आमजनों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को आवेदनों का गंभीरता से निराकरण करने के निर्देश दिए।मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया में मुख्यमंत्री से आम नागरिकों ने मांगों एवं समस्याओं को रखा कुछ आवेदनों में तत्काल समाधान किया गया। जनदर्शन में आए ग्रामीणों, महिलाओं, किसानों, छात्रों और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने अपनी समस्याएं मुख्यमंत्री के समक्ष रखीं। मुख्यमंत्री ने प्रत्येक व्यक्ति की बात गंभीरता से सुनी और संबंधित विभागीय अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp