NH 43 में हादसा बाइक सवार एक युवक की ट्रक मौत तेज रफ्तारने मारी टक्कर देखने मौके पर ही दम तोड़ा दूसरा गंभीर
1 min read
रिपोर्टिंग श्याम बिहारी यादव मैनपाट सीतापुर
NH 43 में हादसा बाइक सवार एक युवक की मौत तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर देखने मौके पर ही दम तोड़ा दूसरा गंभीर
सरगुजा में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवारियों को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घर हो गया जिस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। घटना सीतापुर थाना क्षेत्र की है।
जानकारी के मुताबिक शुक्रवार दोपहर करीब 3:00 बजे नेशनल हाईवे 43 में ग्राम लिचिरमा के पुल के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी। एक युवक विक्की उम्र 25 वर्ष की मौके पर मौत हो गई।
बाइक में सवार दूसरा युवक दिलभंजन गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंचे बीडीसी सूर्य पैकरा ने ग्रामीणों के सहयोग से घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। हादसे का शिकार हुए दोनों युवक उलकीया के बताए गए हैं।
घायल की हालत गंभीर अंबिकापुर रेफर
हादसे में घायल युवक दिलभंजन की हालत गंभीर बनी हुई है। उससे सर और शेयर के अन्य हिस्से में चोट आई है। युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए अंबिकापुर रेफर कर दिया गया है। घायल के परिजनों को हादसे की सुचना दे दी गई है।
घटना के बाद ट्रक क्रमांक cg 15 ac 5441 को स्थानीय लोग ने रोक लिया। ट्रक का चालक घटना के बाद फरार हो गया है। फिलहाल सीतापुर पुलिस ड्राइवर के तलाश में जुटी हुई है।


Subscribe to my channel