संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा में अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के सफल अभ्यार्थियों को दिया जाता है प्रोत्साहन राशिवर्ष 2025 में सफल अभ्यर्थी प्रोत्साहन राशि प्राप्त करने 12 अगस्त तक कर सक सकते हैं आवेदन,
1 min read
प्रारंभिक परीक्षा में सफलता प्राप्त करने पर अनुसूचित जाति एवं जनजाति के अभ्यर्थियों को 01 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि दिये जाने का प्रावधान है। यह राशि कार्यालय आयुक्त, आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति नवा रायपुर द्वारा संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा में सफलता हेतु प्रोत्साहन योजना (यथा संशोधित) वर्ष 2010 के अंतर्गत प्रदान किया जाता है।
सहायक आयुक्त आदिवासी विकास जशपुर से मिली जानकारी अनुसार संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा वर्ष 2025 में सफलता प्राप्त करने वाले इच्छुक अभ्यर्थी 12 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं। पात्रता शर्त तथा आवेदन पत्र का प्रारूप विभाग की वेबसाइट www.tribal.cg.gov.in डाउनलोड किया जा सकता है। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी इस हेतु निर्धारित प्रपत्र में आवेदन पत्र आयुक्त, आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास, ब्लाक-डी, भूतल इन्द्रावती भवन, नया रायपुर में अंतिम तारीख तक जमा कर पावती प्राप्त कर सकते है। आवेदन पत्र समय सीमा में रजिस्टर्ड डाक से भी उल्लेखित पते पर भे
Subscribe to my channel