चित्रकूट | उद्घोष समय न्यूज़ चित्रकूट जिले में सामने आए एक हाईप्रोफाइल मामले में पुलिस ने मृतका सुमन की संदिग्ध मौत के प्रकरण में आरोप तय कर दिए हैं। मामले में प्राथमिक आरोपी मृतका के प्रेमी अरविंद यादव (निवासी पचोखर अतर्रा, जिला बांदा) को मानते हुए उसके विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 306 (आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण) और धारा 107 (अपराधिक षड्यंत्र) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
वहीं, जांच में यह तथ्य सामने आने के बाद कि मृतका ने लाइसेंसी शस्त्र से आत्महत्या की, पुलिस ने हथियार के लापरवाहीपूर्ण संरक्षण के लिए राजपरिवार की बहू को आरोपी मानते हुए उनके विरुद्ध आर्म्स एक्ट की धारा 30 के तहत प्रकरण दर्ज किया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह घटना जिले में लंबे समय से चर्चा का विषय बनी हुई थी और मामले की गहन जांच के बाद अब आरोप तय कर कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया आगे बढ़ा दी गई है।