प्रभारी मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का सतना जिले का दो दिवसीय दौरा, ‘मन की बात’ कार्यक्रम में लेंगे भाग
1 min read
सतना। मध्यप्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री सतना जिले के प्रभारी मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय 25 एवं 26 मई को दो दिवसीय प्रवास पर सतना पहुंचेंगे। वे 25 मई की सुबह 6:35 बजे रेवांचल एक्सप्रेस से सतना स्टेशन पहुंचेंगे जहां भाजपा जिला अध्यक्ष पंडित भगवती प्रसाद पाण्डेय के नेतृत्व मे प्रभारी मंत्री का भव्य स्वागत करने वालों में म.प्र. शासन की मंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी, सांसद गणेश सिंह, प्रदेश प्रवक्ता प्रहलाद कुशवाहा जिला संगठन प्रभारी डॉ अभय प्रताप सिंह विधायक नागेन्द्र सिंह, विक्रम सिंह विक्की, सुरेन्द्र सिंह गहरवार, महापौर योगेश ताम्रकार, पूर्व विधायक शंकरलाल तिवारी, प्रभाकर सिंह, यादवेन्द्र सिंह, श्रीमती ऊषा चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष रामखेलावन कोल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती सुष्मिता सिंह परिहार, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नरेन्द्र त्रिपाठी, विनोद यादव, विनोद तिवारी, चन्द्रकमल त्रिपाठी, डॉ स्वप्ना वर्मा, पंडित रामदास मिश्रा पुष्पेन्द्र प्रताप सिंह राजाराम त्रिपाठी सुधीर सिंह तोमर पुष्कर सिंह तोमर विमला पांडेय ममता पांडेय राजेश चतुर्वेदी पालन अनिल जयसवाल जिला उपाध्यक्ष- बाबूलाल सिंह पटेल, अशोक गुप्ता, श्रीमती किरण सेन, विजय तिवारी, श्रीमती सुधा सिंह, मुरारी सोनी, बालेन्द्र गौतम, संजय तीर्थवानी, जिला महामंत्री ऋषभ सिंह, रमाकांत गौतम श्रीमती सरोज गुर्जर, जिला मंत्री दीप नारायण सिंह, लव सिंह गोंड़, श्रीमती जान्हवी त्रिपाठी, श्रीमती रेनू सिंह श्रीकृष्ण द्विवेदी, शुभम तिवारी, संजीव द्विवेदी, कोषाध्यक्ष जयप्रताप गुप्ता, अनिल सचदेव, जिला कार्यालय मंत्री सुनील सेनानी, सह कार्यालय मंत्री अभिषेक तिवारी, जिला मीडिया प्रभारी श्याम लाल गुप्ता श्यामू, जिला सह प्रभारी धीरेन्द्र सिंह राठौर, विवेक सिंह, शिवांक त्रिपाठी मंडल अध्यक्ष दीपेन्द्र नाथ त्रिपाठी, एड अरविन्द मिश्रा अग्निवेश शुक्ला उत्तम वाल्मीक मोर्चा जिला अध्यक्ष सौभाग्य केसरी, सीमा सिंह, कृष्णा पांडेय, रामपाल यादव निरंजन प्रजापति अशोक कोल शहजाद खान ने स्वागत की अपील की।

इसके पश्चात वे सर्किट हाउस में रुककर स्थानीय कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे।
सुबह 9:00 बजे वे सतना से चित्रकूट के लिए प्रस्थान करेंगे, जहां वे पूर्वाह्न 11:00 बजे मन की बात कार्यक्रम में भाग लेंगे। कार्यक्रम के पश्चात वे चित्रकूट में अन्य स्थानीय कार्यक्रमों में भी शामिल रहेंगे।उनका यह दौरा संगठनात्मक दृष्टिकोण से अहम माना जा रहा है।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी श्याम लाल गुप्ता श्यामू ने बताया कि जिले के प्रभारी मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय मतदान केंद्र 81 उद्यमिता परिसर लोहिया सभागार चित्रकूट, 11.30 बजे से पार्थ होटल में भाजपा जिला प्रबन्ध समिति की बैठक, 7.00 बजे गंगा आरती 8.00 बजे कामता नाथ स्वामी के दर्शन पूजा आरती रात्रि विश्राम चित्रकूट में।
Subscribe to my channel