शासकीय कार्य में बाधा डालना पड़ा महंगा: भारत मुक्ति मोर्चा के जिला संयोजक समेत दो गिरफ्तार
1 min read
दिनांक: 30 अप्रैल 2025 | स्थान: जशपुर, छत्तीसगढ़
ग्राम तिरसोंठ में चल रहे रेलवे सर्वे कार्य के दौरान शासन और प्रशासन को खुलेआम चुनौती देना भारत मुक्ति मोर्चा के जिला संयोजक रूपनारायण एक्का और उसके साथी सुनील खलखो को भारी पड़ गया। दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

क्या है मामला ?
प्राप्त जानकारी के अनुसार, तहसीलदार बागबहार श्री कृष्ण मूर्ति दीवान ने थाना पत्थलगांव में रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 29 अप्रैल 2025 को वे धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा रेलवे लाइन के सर्वे कार्य हेतु ग्राम तिरसोंठ पहुंचे थे। उनके साथ रेलवे विभाग की टीम भी मौजूद थी।
इसी दौरान रूपनारायण एक्का एवं उसके अन्य साथियों ने सर्वे कार्य में बाधा डालते हुए अधिकारियों को धमकी दी और कहा कि “यहां कलेक्टर का आदेश नहीं चलता, राज्य और केंद्र सरकार का कानून नहीं चलेगा, यहां हमारा कानून चलेगा।” उन्होंने अधिकारियों को आदिवासी पंचायत में बुलाने और कांजी हाउस में बंद करने की धमकी भी दी।

कड़ी धाराओं में मामला दर्ज
पत्थलगांव थाना में प्रकरण क्रमांक 91/2025 दर्ज कर निम्न धाराएं लगाई गई हैं:
धारा 121(1) – भारत सरकार के विरुद्ध युद्ध छेड़ने का प्रयास
धारा 132 – सशस्त्र बलों का विद्रोह उकसाना
धारा 221 – अभियुक्त को भगाने में सहायता
धारा 223 – हिरासत से भागने की साज़िश
(नोट: ये धाराएं अब भारतीय दंड संहिता की नई धाराएं – BNS के तहत दर्ज की गई हैं।)

गिरफ्तारी कैसे हुई?
आरोपी रूपनारायण एक्का अंबिकापुर की ओर भाग रहा था। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सीतापुर-बतौली मार्ग पर घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। वहीं दूसरा आरोपी सुनील खलखो को उसके निवास से गिरफ्तार किया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में कार्रवाई
इस गंभीर मामले की मॉनिटरिंग एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह द्वारा की गई। उनकी सख्त निगरानी और दिशा-निर्देशों के चलते त्वरित कार्रवाई की गई।
उन्होंने कहा – “शासकीय कार्य में बाधा डालने वाले 07 आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है। कानून व्यवस्था को चुनौती देने की इजाजत किसी को नहीं दी जाएगी।”
गिरफ्तारी में इनकी भूमिका रही अहम:
👉निरीक्षक विनीत पांडेय (थाना प्रभारी, पत्थलगांव)
👉सी.पी. तिवारी (थाना प्रभारी, बतौली)
👉आरक्षक पदूम वर्मा,
👉आषीशन प्रभात टोप्पो सहित अन्य स्टाफ