March 3, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

छत्तीसगढ़ के रॉकस्टार: विक्की महंत ने बदल दी लोक संगीत की धड़कन

1 min read
Spread the love

पत्थलगांव, छत्तीसगढ़।
अगर किसी युवा को आज के दौर में छत्तीसगढ़ का रॉकस्टार कहा जाए, तो वह कोई और नहीं, विक्की महंत ही होंगे। अपने दमदार स्टाइल, मॉडर्न सिंगिंग और लोकसंस्कृति से जुड़े दिल छू लेने वाले गीतों के ज़रिए उन्होंने छत्तीसगढ़ी म्यूजिक को एक नई पहचान दी है।

विक्की महंत सिर्फ एक नाम नहीं, बल्कि एक ब्रांड बन चुके हैं। वे गायक, गीतकार, संगीतकार और अभिनेता – सब कुछ हैं। लेकिन जो चीज़ उन्हें सबसे अलग बनाती है, वो है उनका आत्मविश्वास, क्रिएटिव सोच और जनता के दिलों को छू लेने वाला आवाज़ का जादू।

उनके संगीत सफर की नींव बचपन में ही पड़ गई थी, जब उनके पिता सुबरन दास महंत और माता संतरा महंत ने उनके अंदर छुपी प्रतिभा को पहचाना और उसे उड़ान दी। उन्होंने विक्की को कभी रोका नहीं, बल्कि हर कदम पर प्रेरित किया।

विक्की ने संगीत की शिक्षा के लिए इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय, खैरागढ़ में भी दाखिला लिया था, लेकिन जल्दी ही उन्हें महसूस हुआ कि वे शास्त्रीय नहीं, बल्कि मॉडर्न रॉकस्टार सिंगिंग के लिए बने हैं। जिसके कारण उन्होंने इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय को न चुनकर अपनी कॉलेज की पढ़ाई संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय सरगुजा से पूरी की। उनका झुकाव हमेशा से हिप-हॉप, बीट-बेस्ड और युवाओं को जोड़ने वाले गानों की तरफ रहा।

उनकी पत्नी प्रतिज्ञा महंत इस सफर में न सिर्फ हमसफर हैं, बल्कि संगीत और अभिनय में भी उनकी बराबरी की भागीदार हैं। दोनों की जोड़ी आने वाले गाने “तहि मोर आशिकी” में साथ नजर आएगी, जो दिसम्बर 2025 में रिलीज़ होगा।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp