Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

March 14, 2025

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

बिजुरी एवं राजनगर ग्रामीण मण्डल में प्रथम आगमन पर हुआ भाजपा जिलाध्यक्ष का भव्य स्वागत

1 min read
Spread the love

 मण्डल कार्यशाला में मध्यप्रदेश शासन के मंत्री कोतमा विधायक दिलीप जायसवाल हुए शामिल

यशपाल जाट अनूपपुर  । मध्य प्रदेश भाजपा संगठन ने निर्णय लेते हुए अनूपपुर जिले जिलाध्यक्ष घोषित किये इसके पश्चात भाजपा के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष हीरा सिंह श्याम  का प्रथम आगमन कार्यक्रम अनूपपुर जिले के पुष्पराजगढ़ विधानसभा में समस्त मंडल में किया गया । अनूपपुर विधानसभा के समस्त मंडल में कार्यकर्ता मिलन समारोह का कार्यक्रम संपन्न किया गया दिनांक 7 मार्च से विधानसभा कोतमा का दौरा कार्यक्रम सुनिश्चित किया गया था उक्त कार्यक्रम में कोतमा विधानसभा के राजनगर ग्रामीण मंडल स्थान पयारी नंबर दो में मंडल कार्यशाला एवं मिलन समारोह का कार्यक्रम संपन्न किया गया ।

राजनगर ग्रामीण मंडल अंतर्गत ग्राम पंचायत पयारी क्रमांक 2 में प्रथम आगमन पर मंडल अध्यक्ष श्रीमती सुषमा जोशी के साथ जिला महामंत्री अखिलेश द्विवेदी जिला उपाध्यक्ष हनुमान गर्ग  जिला उपाध्यक्ष राजू जायसवाल वरिष्ठ भाजपा नेता प्रेमचंद यादव पूर्व मंडल अध्यक्ष मुरली गौतम आनंद केसरवानी युवा मोर्चा के जिला महामंत्री जितेंद्र भट्ट युवा मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष जय दीक्षित जिला पंचायत सदस्य भारती केवट एवं मंडल के पदाधिकारी समस्त बूथ अध्यक्ष उपस्थित होकर मध्य प्रदेश शासन के राज्य मंत्री एवं कोतमा विधायक दिलीप जायसवाल का एवं नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम के प्रथम आगमन पर फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया गया ।

बिजुरी मण्डल मे भाजपा जिला अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम के प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं की उमड़ी भीड़

 मंडल बिजुरी में आगमन हुआ जिस पर हर्षित भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा नवनियुक्त जिला अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया गया। एवं नगर स्थित अतुल्य पैलेस में कार्यशाला का भी आयोजन किया गया। जहां भाजपा जिला अध्यक्ष ने शिरकत कर भाजपा कार्यकर्ताओं को उद्बोधित किया।

भाजपा कार्यशाला के दौरान जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं बढ़ाया आत्मविश्वास 

प्रथम बिजुरी आगमन पर भाजपा जिला अध्यक्ष का भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जहां भव्य आत्मीय स्वागत किया गया। वहीं अतुल्य पैलेस में आयोजित भाजपा कार्यशाला के दौरान जिला अध्यक्ष द्वारा कार्यकर्ताओं को उद्बोधित करते हुए बताया गया कि भारतीय जनता पार्टी विश्व कि सबसे बडी़ राजनैतिक संगठन होने के साथ-साथ एकमात्र ऐसी पार्टी भी है। जिसमें जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं को भी संगठन एवं सरकार में नेतृत्व का अवसर प्रदान किया जाता है। जिसका एक उदाहरण मैं स्वयं हूं। मैं अनूपपुर जिले के अंतिम छोर पर निवासरत पुष्पराजगढ़ तहसील के एक छोटे सें गांव का रहने वाला छोटा कार्यकर्ता हूं। बावजूद इसके भाजपा संगठन ने मुझ पर भरोसा जताते हुए जिला भाजपा संगठन कि जिम्मेदारी मेरे हाथों सौंपा गया। जिसकी मैने कल्पना भी नही किया था। लेकिन भाजपा संगठन ने जिस तरह से मुझ पर भरोसा जताया है उसके लिए मैं सदैव संगठन का ऋणी रहूंगा। साथ ही संगठन एवं आप सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को विश्वास दिलाता हूं कि आप सभी के सहयोग से हम सब मिलकर अनूपपुर जिला में भाजपा संगठन को और अधिक मजबूती प्रदान करने में अपना सर्वस्व लगा देंगे।

समूचा विश्व आज भारत एवं‌ भाजपा कि तरफ नजरें जमाए बैठी है :-मंत्री दिलीप जायसवाल

भाजपा कार्यशाला के दौरान मंत्री दिलीप जायसवाल ने भी उपस्थित सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बताया कि भारतीय जनता पार्टी सिर्फ और सिर्फ विकाश को तरजीह देने वाली संगठन है। यही कारण है कि आज समूचा विश्व भारत एवं भाजपा संगठन पर अपनी नजरें जमाए हुए हैं। भाजपा सरकार से पूर्व कांग्रेस सरकार के दौरान प्रदेश एवं देश कि स्थिती क्या थी यह किसी से छुपा नही है। लेकिन 2003 के बाद प्रदेश एवं 2014 के बाद देश कि दशा और दिशा दोनो ही बदला है। आज भाजपा सरकार केन्द्र एवं प्रदेश दोनो में सत्ताशीन है। जिसका मुख्य कारण सबका विश्वास और विकाश है। देश में कोई भी ऐसा घर नही है। जहां भाजपा सरकार द्वारा चलाए जा रहे किसी ना किसी योजना का लाभ पात्र व्यक्तियों द्वारा नही उठाया जा रहा है। हर वर्ग एवं समाज के विकाश के लिए प्रतिबद्ध भाजपा सरकार अपने आदर्शों पर चलकर, अन्त्योदय के मूल सिद्धांतो पर कार्य कर रही है। यही वजह है कि देश कि जनता भाजपा और भाजपा शासित सरकारों विश्वास जता रही है। जिसे कायम रखना हमारा प्रथम कर्तव्य है।

कार्यक्रम पश्चात मंत्री ने किया करोड़ों के विकास कार्य का भूमि पूजन

भाजपा कार्यशाला पश्चात नगरपालिका परिषद बिजुरी क्षेत्रांतर्गत नगर विकाश के लिए कराए जाने वाले लगभग 35 करोड़ के भिन्न-भिन्न विकाश कार्यों का भूमिपूजन करने के लिए कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के कुटीर एवं ग्रामोद्योग मंत्री दिलीप जायसवाल ने भूमिपूजन कर, आयोजित स्थल पर पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं एवं सैकड़ों लोगों को उद्बोधित कर बिजुरी नगर को विकसित एवं आदर्श नगर बनाने कि बात कही गयी। मंत्री जायसवाल ने कहा कि आगामी समय में नगर के लोगों को स्वच्छ पानी, बेहतर सड़क एवं बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध हो। इसके लिए प्रदेश सरकार सहित नगरपालिका बिजुरी चिंतन कर रही है। लिहाजा विश्वास दिलाता हूं कि आगामी समय में नगर के लोगों को स्वच्छ पेयजल, बेहतर सड़क एवं मूलभूत सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध होगी। आपका हम पर और हमारी सरकार पर विश्वास ही हमारी ताकत है, आप और हम सभी मिलकर बिजुरी नगर को एक विकसित एवं समृध्द नगर अवश्य ही बनाएंगे। ताकि बिजुरी कि ख्याति प्रदेशभर में स्थापित हो सके। वहीं कार्यक्रम पश्चात मंत्री दिलीप जायसवाल एवं भाजपा जिलाध्यक्ष हीरा सि़ह श्याम द्वारा वार्ड क्रमांक 14 स्थित लोहसरा मुख्य मार्ग पर भाजपा मण्डल कार्यालय का भी शुभारंभ किया गया।

इस दौरान इनकि रही उपस्थिती

आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष हीरासिंह श्याम पूर्व जिला अध्यक्ष आधाराम वैश्य भाजपा जिलामंत्री अखिलेश द्विवेदी जिला उपाध्यक्ष हनुमान गर्ग वरिष्ठ भाजपा नेता प्रेमचंद यादव जिला कार्यालय मंत्री चंद्रिका द्विवेदी जिला मंत्री गुंजन साहू, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती रश्मि खरे अनुसूचित जाति के जिला अध्यक्ष लक्ष्मी चौधरी मण्डल अध्यक्ष रिंकू शर्मा, पूर्व भाजपा मण्डल अध्यक्ष मुकेश जैन, भूपेन्द्र महरा, पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष सतीश शर्मा, पूर्व भाजपा जिलामंत्री पुरुषोत्तम देवानी, पूर्व सांसद प्रतिनिधि दीपक शर्मा, नगरपालिका अध्यक्षा सहबिन पनिका नगरपालिका उपाध्यक्षा प्रीति सतीश शर्मा सहित भिन्न-भिन्न वार्डों के पार्षद, नपा कर्मचारी एवं भाजपा कार्यकर्ता व सैकड़ों कि संख्या में नगर कि जनता उपस्थित रहे।

About The Author


Spread the love

المزيد من القصص

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!