March 2, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन सतना ने नवागत कलेक्टर का किया स्वागत

1 min read
Spread the love



आई एम ए सतना के मनोनीत सदस्य हेतु किया अनुरोध

सतना _ इंडियन मेडिकल एसोसिएशन सतना के अध्यक्ष डॉ राकेश अग्रवाल के नेतृत्व में आईएमए के पदाधिकारी गण एवं वरिष्ठ डॉक्टर जिसमें प्रमुख रूप से डॉ नरेंद्र शर्मा,डॉ प्रवीण श्रीवास्तव ,डॉ रजनीश जैसवाल, डॉ वी के गांधी,डॉ राजेश जैन , डॉ आशीष जैन ,डॉ विपिन दुबे ,डॉ सारिका कालरा,डॉ सुनील अग्रवाल, डॉ आलोक खन्ना एवं डॉ ललित गुप्ता का एक प्रतिनिधि मंडल ने नवागत कलेक्टर डॉक्टर सुरेश कुमार एस के स्वागत हेतु कलेक्ट्रेट सभागार में सौजन्य मुलाकात की। डॉ प्रवीण श्रीवास्तव ने आई एम ए सतना द्वारा किए गए कार्यों एवं उपलब्धियों की जानकारी कलेक्टर महोदय को दी।
        कलेक्टर डॉक्टर सतीश कुमार एस ने इंडियन मेडिकल एसोसिएशन सतना के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि सतना में आई एम ए एक मजबूत संगठन है और सतना वासियों की निरंतर सेवा सतना के डॉक्टर करते आ रहे हैं और भविष्य में भी आई एम ए के साथ मिलकर सतना वासियों को बेहतर स्वास्थ्य प्रदान करने हेतु प्रशासन द्वारा पूर्ण सहयोग का वादा किया है।
         डॉ नरेंद्र शर्मा ने कलेक्टर महोदय से आई एम ए सतना का मनोनीत सदस्य बनने का आग्रह किया जिसे उन्होंने सकारात्मक विचार करने को कहा।
आई एम ए सचिव डॉ अलोक खन्ना ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सौभाग्य की बात है कि कलेक्टर जी स्वयं एक डॉक्टर हैं जो कि डॉक्टर्स एवं मरीजों से जुड़ी परेशानियों से भली भांति परिचित हैं इससे दोनों को बेहतर लाभ मिल पाएगा।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp