Recent Posts

October 16, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

गणतंत्र दिवस पर होने वाले परेड का हुआ फुल ड्रेस रिहर्सल

1 min read
Spread the love

विद्यालयीन छात्र-छात्राओं ने दी सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति

अनूपपुर 24 जनवरी 2025/ 26 जनवरी को आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह को लेकर शुक्रवार को शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अनूपपुर के प्रांगण में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार फुल ड्रेस रिहर्सल का कार्यक्रम आयोजित किया गया। 

पूर्वाभ्यास कार्यक्रम में कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली, पुलिस अधीक्षक श्री मोती उर रहमान, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री तन्मय वशिष्ठ शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री इसरार मंसूरी, एसडीएम अनूपपुर श्री सुधाकर सिंह बघेल, जनजातीय कार्य विभाग की सहायक आयुक्त सुश्री सरिता नायक, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.के. वर्मा सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।  

पूर्वाभ्यास कार्यक्रम में सबसे पहले पुलिस अधीक्षक श्री मोती उर रहमान ने पहुंचकर प्लाटून की सलामी ली। तत्पश्चात मुख्य अतिथि का आगमन मंच पर हुआ। उन्होंने ध्वजारोहण किया। पुलिस बैंड ने राष्ट्रगान की धुन प्रस्तुत की। शुक्रवार की सुबह पूर्व से निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुबह परेड में भाग लेने वाली टुकड़ियां फुल ड्रेस में शा. उत्कृष्ट उ.मा.वि. प्रांगण अनूपपुर पहुंची। 

परेड कमाण्डर के रूप में सूबेदार श्री विनोद दुबे, सेकण्ड इन कमाण्डर के रूप में उप निरीक्षक श्री अनुराग अवस्थी ने परेड का नेतृत्व किया। परेड में विशेष सशस्त्र बल 10 वीं वाहिनी (एस.ए.एफ.), जिला पुलिस बल (पुरुष), जिला पुलिस बल (महिला), जिला होमगार्ड बल, एन.सी.सी. सीनियर तुलसी महाविद्यालय अनूपपुर, एन.सी.सी. जूनियर शा. उत्कृष्ट उ.मा.वि. अनूपपुर, सीनियर स्काउट गाईड शा. मॉडल उ.मा. विद्यालय अनूपपुर, सीनियर स्काउट शा. उत्कृष्ट उ.मा. विद्यालय अनूपपुर, रेडक्रास शा. बालक उ.मा. विद्यालय अनूपपुर, स्काउट गाईड शा. कन्या उ.मा. विद्यालय, स्काउट गाईड सरस्वती उ.मा.वि. अनूपपुर तथा महिला बाल विकास विभाग के शौर्या दल ने भाग लिया।

रिहर्सल कार्यक्रम में लिटिल फ्लावर प्ले स्कूल, शासकीय मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अनूपपुर, एंग्लो जर्मन महर्षि स्कूल अनूपपुर, बाल भारती पब्लिक स्कूल जैतहरी, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अनूपपुर, सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अनूपपुर, शासकीय कन्या शिक्षा परिसर अनूपपुर, शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अनूपपुर तथा आदर्श एकलव्य आवासीय विद्यालय अनूपपुर के प्रतिभागियों ने प्रस्तुति दी।

About The Author

आज की ताजा खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp