मध्य प्रदेश के माननीय उपमुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ला जी के द्वारा डॉ. अरुणेश सिंह को ‘बेस्ट फैमिली डॉक्टर’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया
1 min read
मध्य प्रदेश के माननीय उपमुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ला जी ने चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्टता और समर्पण को देखते हुए डॉ. अरुणेश सिंह जी को ‘बेस्ट फैमिली डॉक्टर’ के प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित किया।
यह सम्मान डॉ अरुणेश के 15 वर्षों से अधिक के अनुभव और मरीजों के प्रति निष्ठावान सेवाभाव दर्शाता है।
वर्तमान में, डॉ. अरुणेश सिंह एमपी बिड़ला अस्पताल सतना में मेडिसिन विभाग के एचओडी के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी मेहनत और समर्पण ने सतना में स्वास्थ्य सेवाओं को ऊँचाई पर पहुँचाने के साथ-साथ मरीजों के साथ एक विश्वासपूर्ण संबंध स्थापित किया है।
यह पुरस्कार डॉ. अरुणेश सिंह जी के प्रति समाज का एक गौरवपूर्ण सम्मान है, जो उन्हें प्रेरित करता है कि वे हमेशा उत्कृष्टता की नई ऊंचाइयों को छुएं। उनकी मानवीय भावनाएं और उनका मरीजों के प्रति प्यार उन्हें एक आदर्श चिकित्सक बनाते हैं।
इस अवसर पर माननीय उपमुख्यमंत्री जी ने कहा, “डॉ. सिंह जैसे समर्पित और अनुभवी चिकित्सक हमारे समाज की धरोहर हैं। मैं उनकी और सभी चिकित्सकों की मेहनत को सराहता हूं जिन्होंने संकट काल में लोगों की जानें बचाई हैं और स्वास्थ्य सेवा को सशक्त किया है।
Subscribe to my channel