Recent Posts

March 4, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

वृद्धों का कम्बल वितरण के साथ हुआ सम्मान265 लोगो की जांच उपरांत दी गई औषिधि

1 min read
Spread the love

उचेहरा – उमंग और उल्लास का पर्व मकर संक्रांति पर उचेहरा जनपद के डुङहा गांव में लोक देवता क्षत्रपाल बाबा मंदिर परिसर में तीन दिससीय भव्य मेला का आयोजन क्षत्रपाल बाबा लोक कल्याण समिति द्वारा किया गया । इस असयोजन के मुख्य अतिथि पद्मश्री से सम्मानित बाबूलाल दाहिया मुख्यआतिथ रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवानिवृत्त अपर संचालक कृषि व प्रबन्ध संचालक मंडी बोर्ड आर.एस.वर्मा ने की जबकी विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सदस्य ज्ञानेन्द्र सिंह ,ज्ञानू रहे। इस दौरान संस्था के संरक्षक डॉ.सदाचारी सिंह तोमर सेवानिवृत्त प्रधान वैज्ञानिक भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान के सहयोग से वृद्धों की चरण वंदना कर कम्बल का वितरण किया गया साथ ही बेहतर परीक्षा परिणाम लाने और कार्य में विशेष योगदान करने वालों का भी सम्मान आयोजन समिति ने किया। कार्यक्रम में डॉ हीरालाल दाहिया,सोभनाथ सिंह , सरस्वती स्कूल अटरा के आचार्य सत्यभान सिंह,सतीश रजक सर्जना संस्था अध्यक्ष सुरेश दाहिया का विशेष सहयोग रहा।

मेला परिसर में पतौरा एवं अमदरी के आयुष विभाग द्वारा आयोजित निःशुल्क जांच शिविर में 265 लोगों का परीक्षण उपरांत औषधि का वितरण किया गया। इसके साथ ही 78 लोगो की शुगर की भी जांच हुई। शिविर में डॉ विनोद प्रजाति, डॉ विनोद पाण्डेय, डॉ धीरज दाहिया, सुभाष मोहन रावत,राजवेंद्र सिंह फार्मासिस्ट, शिवप्रसाद गुप्ता,शिवम्,सुरुचि सिंह शामिल रहे।
ज्ञात हो कि मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर डूडहा में 14 जनवरी से तीन दिवसीय मेला का प्रारंभ हो गया । कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिथियों के द्वारा मां सरस्वती एवं छत्रपाल बाबा के समक्ष दीप प्रज्वलन किया गया सरस्वती शिशु मंदिर हाई स्कूल अटरा की बहनों द्वारा दीप मंत्र, सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया छत्रपाल बाबा लोक कल्याण समिति के द्वारा गत सत्र में संपन्न बोर्ड परीक्षा 5 एवम 8 औऱ 10 वीं में प्रथम स्थान प्राप्त सरस्वती शिशु मंदिर हाई स्कूल अटरा के छात्रों के साथ ही क्षेत्र के राष्ट्रीय स्तर के धावक भैया अंश जायसवाल को सम्मानित किया गया। अटरा मंडल के पूर्व अध्यक्ष मैयादीन कुशवाहा भी उक्त असयोन में शामिल रहे ।
कार्यक्रम का सफल संचालन सत्यभान सिंह(आचार्य) द्वारा किया गया । कार्यक्रम में सतना जिले के उदीयमान पत्रकार अनुपम दहिया के साथ पोंडी पुलिस चौकी का विशेष सहयोग रहा।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp