Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

March 15, 2025

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

बैतूल में पलटी बस, 15 यात्री हुए घायल… सभी को घोड़ाडोंगरी के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया

1 min read
Spread the love

 बैतूल(Betul Bus Accident)। मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के सारनी थाना क्षेत्र में पाथाखेड़ा बस स्टैंड के पास मोड़ पर प्राइवेट कंपनी की बस शुक्रवार सुबह 7.15 बजे अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे बस में सवार 15 यात्रियों को मामूली चोट आई है। सभी को घोड़ाडोंगरी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए भर्ती किया गया है।

पुलिस अधीक्षक निश्चल एन झारिया ने बताया कि बस क्रमांक एमपी 48 पी -1122 मोड़ पर पलट गई। बस में कुल 20 यात्री सवार थे जिनमें से अधिकांश समारोह में खाना बनाने का काम करने वाले हैं। ये सभी काली माई तक बस में सवार होकर जा रहे थे। बस पलट जाने से 15 लोग मामूली रूप से घायल हुए हैं। सभी का उपचार कराया गया है।

घायलों में अंजना पति सुनील बहादुर (50 वर्ष), निवासी मछली काटा, सारनी, जयंती पति सुरेश अमझरे (55 वर्ष), निवासी मछली काटा, सारनी, माही पिता सुंदरलाल (22 वर्ष), निवासी सुपर एफ, सारनी, बिंदिया पति रामप्रसाद डहारे (48 वर्ष), निवासी मछली काटा, सारनी, लक्ष्मी पति इंदल आमझरे (52 वर्ष), निवासी मछली काटा, सारनी, लक्ष्मीपति राजू डोमने (45 वर्ष), निवासी मछली काटा, सारनी।

पूजा खड़िया पति मुकेश (30 वर्ष), निवासी थाना बैतूल बाजार, नीला मंडल पति शिबू मंडल (40 वर्ष), निवासी मछली काटा, सारनी, गीता पति मुकेश आमझरे (26 वर्ष), निवासी मछली काटा, सारनी, रानी पिता किशन भलावी (19 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 10, सारनी।

चांदनी पिता सुकेश सलाम (17 वर्ष), निवासी ग्राम खेरवानी, संगीता पिता खाडला भलावी (22 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 10, सारनी, राहुल पिता विजेंद्र (45 वर्ष), निवासी कोठी बाजार, बैतूल, दुल्ला पति दिनेश डहारे सारनी शामिल हैं।

About The Author


Spread the love
error: Content is protected !!