यूपी शासन-प्रशासन पर छोड़े तीखे तीर, लोकसभा में संभल हिंसा पर क्या-क्या बोले अखिलेश
1 min read
संभल , संसद के शीतकालीन सत्र के शुरुआती दिन तो हंगामे की भेंट चढ़ गए हैं, लेकिन आज से संसद का कामकाज सुचारू से चल रहा है। सं,सदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि सत्ता पक्ष और विपक्षी दल संसद में गतिरोध दूर करने के लिए सहमत हो गए हैं। संविधान सभा पर दोनों सदनों में चर्चा होगी और इसके लिए तारीख भी तय कर ली गई है। आज लोकसभा में शीतकालीन सत्र का पहला बिल पास होगा और राज्यसभा में भी बिजनेस अडवाइजरी कमिटी में लिए गए फैसलों के मुताबिक कामकाज शुरू होगा।
-
मनोज तिवारी ने उत्तर पूर्व दिल्ली संसदीय क्षेत्र में एम्स स्क्रीनिंग सेंटर खोलने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि ‘दिल्ली विकास प्राधिकरण के पास भूमि भी चिह्नित की हुई है। दिल्ली ने आयुष्मान योजना भी रोक रखी है। हमें कोर्ट जाना पड़ा है जिसके तहत 5 लाख रुपये तक का इलाज फ्री है।’
-
लोकसभा में शून्यकाल की शुरुआत के साथ ही स्पीकर ओम बिरला ने अखिलेश यादव का नाम लिया। अखिलेश ने संभल का मुद्दा उठाते हुए कहा, ‘संभल भाईचारे के लिए जाना जाता था लेकिन संभल के भाईचारे को गोली मारी गई है। संभल में खुदाई सौहार्द को खोद देगी। उन्होंने संभल की घटना को सोची-समझी साजिश बताते हुए कहा कि ये सरकार संविधान को नहीं मानती। 19 नवंबर को सर्वे की याचिका दायर की गई। दूसरे पक्ष को सुने बिना सर्वे का आदेश दे दिया गया। लोगों को पुलिस ने नमाज पढ़ने से रोका। लोगों ने दोबारा सर्वे की वजह जाननी चाही तो पुलिस प्रशासन ने बेकसूरों को गोली मारी। संभल में माहौल बिगाड़ने वालों और पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों पर कार्रवाई होनी चाहिए। ये लखनऊ और दिल्ली की लड़ाई है।’
-
लोकसभा में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, ‘पश्चिम बंगाल सरकार ने बड़े कामों को छोटा करके कुछ खास लोगों को लाभ पहुंचाने का अपराध किया है। इस योजना के तहत अपात्र लोगों को पात्र बनाया गया और पात्र लोगों को अपात्र बनाया गया, यह साबित हो चुका है, ग्रामीण विकास योजनाओं के नाम बदले गए हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना का नाम बदलकर अपना नाम रखने का अपराध किया है। इसी योजना के तहत भी अपात्र लोगों को लाभ दिया गया और पात्र लोगों को छोड़ दिया गया। यह राशि दुरुपयोग के लिए नहीं है, यह अपात्र लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए नहीं है। पश्चिम बंगाल सरकार ने इस पर कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की। जैसा कि पीएम मोदी ने कहा है ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’, लेकिन हम राशि का दुरुपयोग नहीं होने देंगे…’
-
राज्यसभा में सभापति जगदीप धनखड़ ने कहा कि एक ही सदस्य ने 267 में चार नोटिस दिए हैं। मुझे नहीं पता कि किसको अनुमति दूं। रामगोपाल यादव ने संभल हिंसा का मुद्दा उठाया। सभापति ने कहा कि आपको शून्यकाल में बुलाते हैं। रामगोपाल यादव ने कहा कि लोग मारे गए हैं, महत्वपूर्ण मुद्दा है।
About The Author
1
/
512
Rampurbaghelan नगर परिषद में 9.87 लाख का वाहन घोटाला, प्राइवेट गाड़ी को दिया टेक्सी परमिट का किराया
Anuppur : अश्लील फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल कर दुष्कर्म का आरोप, 24 घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार
Deeg : रामलीला में राम-सुग्रीव मित्रता, बाली वध और लंका दहन का भव्य मंचन
Anuppur : खाद की कालाबाजारी पर पुलिस का शिकंजा, पिकअप सहित 20 बोरी खाद जब्त
पत्थलगांव : जोगपाल पब्लिक स्कूल में नवरात्रि उत्सव की धूम! बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों ने जीता दिल
satna : मुख्तियारगंज स्थित पायनियर हॉस्पिटल की घोर लापरवाही,एक बेकसूर माँ की मौत
Deeg : आगामी त्योहारों व पंचायती राज चुनावों के मद्देनजर डीग पुलिस का फ्लैग मार्च
रायगढ़ : सेंट जेवियर्स स्कूल में नवरात्रि उत्सव 🎉 बच्चों ने डांडिया से बिखेरे संस्कृति के रंग!
पलारी रेलवे स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मांग तेज, 50 दिन का अल्टीमेटम, लोगों का प्रदर्शन
Deeg : साइबर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन काउंटडाउन’
Dharamjaigath : बस स्टैंड में 'गायन एवं डांस महामुकाबला' का भव्य समापन, विजेताओं को मिले पुरस्कार
Deeg : किशन लाल जोशी विद्यालय में ‘चैंपियंस के साथ संवाद सत्र’ कार्यशाला आयोजित
Chitrakoot : पांच दिवसीय दीपावली मेला व्यवस्था को लेकर ग्रामोदय विश्वविद्यालय के सभागार में हुई बैठक
Anuppur : आरटीई की राशि के लिए मान्यता का खेल? नर्मदा शिशु मंदिर की व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल
Chitrakoot : जानकी कुंड में आयोजित 'सद्गुरु नवरात्रि उत्सव' में डांडिया-गरबा की भारी धूम मची
1
/
512
Subscribe to my channel