November 23, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

चण्डीपारा में मितानिन बहनों का भव्य सम्मान, श्रीफल और साड़ी भेंटकर बढ़ाया मान!

1 min read
Spread the love


जांजगीर-चांपा। जिले के पामगढ़ विकास खण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत चण्डीपारा (भवन) में आज दोपहर 1 बजे मितानिन बहनों के सम्मान में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मितानिन बहनों को श्रीफल एवं साड़ी भेंटकर सम्मानित किया गया।


कार्यक्रम में ग्राम पंचायत के सरपंच तोषित रात्रे, सचिव उमेंदराम दिनकर एवं उपसरपंच रमेश यादव की उपस्थिति में मितानिन बहनों का सम्मान किया गया। सम्मानित होने वाली मितानिनों में प्रियंका, सरस्वती, संतोषी, कुंती, बसंती, सीता सहित अन्य मितानिन बहनें शामिल रहीं। वहीं एमटी (मितानिन प्रशिक्षक) नर्मदा की भी उपस्थिति रही।


इस अवसर पर मितानिन बहनों के सेवाभाव और समर्पण की सराहना की गई। सरपंच तोषित रात्रे ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को जन-जन तक पहुंचाने में मितानिन बहनों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। वे गर्भवती महिलाओं, नवजात शिशुओं, बच्चों एवं ग्रामीण परिवारों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी देने के साथ विभिन्न शासकीय स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ दिलाने में भी सहयोग करती हैं।


मितानिन बहनें गांव में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने और जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य करती हैं। उनके इसी महत्वपूर्ण योगदान को सम्मान देने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।


कार्यक्रम में मितानिन बहनों को श्रीफल एवं साड़ी भेंटकर सम्मानित किया गया। इस आयोजन से मितानिन बहनों में खुशी और उत्साह का माहौल रहा।


मितानिन बहनों का सम्मान समाज के प्रति उनके निस्वार्थ सेवा, मेहनत और समर्पण के प्रति आभार व्यक्त करने की एक सराहनीय पहल रही।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp