November 23, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

छत्तीसगढ़ में पटवारी के 200 पदों पर होगी भर्ती , कंप्यूटर डिप्लोमा अनिवार्य !

1 min read
Spread the love


​छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने राज्य के विभिन्न जिलों में पटवारी के रिक्त पड़े पदों को भरने के लिए अपनी मंजूरी दे दी है। इस संबंध में नया रायपुर अटल नगर स्थित महानदी भवन मंत्रालय से एक आधिकारिक आदेश भी जारी कर दिया गया है। इस आदेश के अनुसार, राज्य के कुल 26 जिलों में पटवारी के 200 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी, जिसके लिए जिला कलेक्टरों को आवश्यक अनुमति दे दी गई है।
​किस जिले में कितने पदों पर होगी भर्ती
सरकार द्वारा जारी सूची के अनुसार, इस भर्ती में अलग-अलग जिलों को उनकी आवश्यकता के अनुसार पद आवंटित किए गए हैं। इनमें सारंगढ़-बिलाईगढ़, गरियाबंद, बालोद, बेमेतरा और खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिलों में सबसे अधिक 15-15 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके अलावा मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, कबीरधाम (कवर्धा), उत्तर बस्तर कांकेर, सक्ती और बलरामपुर-रामानुजगंज जिलों में 10-10 पदों पर नियुक्तियां होंगी। राजनांदगांव में 8, कोरबा और जांजगीर-चांपा में 7-7, रायगढ़ में 6, जबकि बलौदाबाजार-भाटापारा, महासमुंद, मुंगेली और गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में 5-5 पदों पर भर्ती होगी। धमतरी और मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 4-4, दुर्ग में 3 और कोंडागांव, नारायणपुर, सुकमा, कोरिया जिलों में 2-2 पदों पर भर्ती की जाएगी। जशपुर जिले के लिए 8 पद स्वीकृत किए गए हैं।
​
यह पूरी भर्ती प्रक्रिया छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल के माध्यम से आयोजित की जाएगी। इसके लिए उम्मीदवारों को अधिकृत ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर अपना आवेदन जमा करना होगा। सरकार ने स्पष्ट किया है कि भर्ती के दौरान शासन द्वारा तय किए गए आरक्षण और भर्ती नियमों का कड़ाई से पालन किया जाएगा।
​कंप्यूटर योग्यता को लेकर स्थिति साफ
सामान्य प्रशासन विभाग ने इस भर्ती के साथ-साथ शीघ्रलेखक, डाटा एंट्री ऑपरेटर, स्टेनो टाइपिस्ट और सहायक ग्रेड-3 जैसे पदों के लिए कंप्यूटर योग्यता से जुड़े भ्रम को भी पूरी तरह से दूर कर दिया है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि इन सभी पदों के लिए मान्यता प्राप्त संस्था से ‘कंप्यूटर में एक वर्षीय डिप्लोमा’ होना पूरी तरह से अनिवार्य रहेगा। इसके लिए 2015 और 2018 में जारी किए गए परिपत्रों के अनुसार ही प्रमाण पत्र, डिप्लोमा या उपाधि को मान्य माना जाएगा। इस फैसले से उन हजारों युवाओं को बड़ी राहत मिली है जो अपनी योग्यता को लेकर असमंजस में थे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp