November 8, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

चित्रकूट पांच दिवसीय मेले के तीसरे दिन दीपदान के लिए उमड़ी भीड़, रामघाट- भरतघाट पर 35 लाख श्रद्धालुओं के जुटने का अनुमान।

1 min read
Spread the love

एंकर- चित्रकूट में आयोजित पांच दिवसीय प्रसिद्ध मेले के तीसरे दिन दीपावली के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा, अलसुबह से ही भरतघाट, रामघाट और राघवप्रयाग घाट सहित मन्दाकिनी नदी के तटों पर लाखों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने मां मन्दाकिनी की पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और दीपदान कर सुख-समृद्धि की कामना की। दीपोत्सव के इस पावन पर्व पर दीयों की रोशनी से मन्दाकिनी नदी के तमाम तट जगमगा उठे, मेले में भीड़ के दबाव को देखते हुए जिला व पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है।

सुनीत मिश्रा, एसडीईआरएफ

प्रशासन के शुरुआती आकलन के अनुसार, इस भव्य दीपदान उत्सव में अब तक करीब 30 से 35 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान लगाया गया है, तटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा के व्यापक और कड़े इंतजाम किए गए हैं। मंदाकिनी नदी में एनडीआरएफ, एसडीईआरएफ और होमगार्ड्स की विशेष टीमों को तैनात किया गया है, किसी भी अप्रिय घटना से निपटने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए घाटों के किनारे फ्लोटिंग प्लेटफॉर्म्स और बोट्स के जरिए लगातार सघन निगरानी की जा रही है। सुरक्षा बल मन्दाकिनी के जलस्तर और श्रद्धालुओं की आवाजाही पर कड़ी नजर बनाए हुए हैं ताकि पूरा मेला शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके।

विकाश सिंह, ADM सतना।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp