November 1, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

नैला दुर्गा पंडाल से चोरी हुई 50 हजार की मोटरसाइकिल तिल्दा से बरामद, दो युवक गिरफ्तार!

1 min read
Spread the love

जांजगीर-चांपा। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दुर्गा पंडाल नैला के पास से चोरी हुई मोटरसाइकिल को बरामद कर लिया है। आरोपी दोनों युवक तिल्दा (रायपुर) के रहने वाले हैं। मोटरसाइकिल की कीमत लगभग 50,000 रुपये बताई गई है।

दिनांक 16 अक्टूबर 2026 को प्रार्थी मनुप्रताप पटेल (निवासी कुरदा, वार्ड नंबर 11, चौकी नैला) अपनी मोटरसाइकिल एचएफ डीलक्स (नंबर CG-11-AX-8456) से नैला स्थित दुर्गा पंडाल में दर्शन करने गए थे। उन्होंने मोटरसाइकिल को नहरियाबाबा मंदिर रोड स्थित एक दुकान के पास खड़ी कर दी थी। लगभग एक घंटे बाद लौटने पर मोटरसाइकिल गायब मिली। काफी तलाश के बावजूद गाड़ी नहीं मिली तो उन्होंने चौकी नैला में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने अपराध कायम कर विवेचना शुरू की।

विवेचना के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी की मोटरसाइकिल को तिल्दा के दो युवक चला रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम तुरंत ग्राम नेवरा (थाना तिल्दा) पहुंची और संदेहियों की पहचान की। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने मोटरसाइकिल चोरी करने की बात स्वीकार की।

गिरफ्तार आरोपी:

  1. मुनेश्वर प्रसाद निषाद, उम्र 20 वर्ष, निवासी नेवरा, वार्ड नंबर 07, थाना तिल्दा, जिला रायपुर।
  2. आयुष धीवर, उम्र 19 वर्ष, निवासी नेवरा, वार्ड नंबर 14, थाना तिल्दा, जिला रायपुर।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर जप्त कर ली। दिनांक 1 नवंबर 2026 को दोनों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। न्यायालय ने उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।

इस पूरे अभियान में निरीक्षक धर्मेंद्र वैष्णव, प्रधान आरक्षक जगदीश अजय, राधेश्याम पूर्णा, आरक्षक संतोष प्रधान और डीकेश्वर साहू की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp