November 1, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

पेड़ गिरने से धराशायी हुआ गनपतपुर पंचायत भवन, वर्षों से जर्जर भवन पर गिरा पेड़, नए पंचायत भवन की मांग के बीच अब कार्यालय संचालन की चुनौती !

1 min read
Spread the love


गनपतपुर – ग्राम पंचायत गनपतपुर का पुराना पंचायत भवन पेड़ गिरने से धराशायी हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्षों से जर्जर हालत में रहे इस भवन पर पेड़ गिरने के बाद भवन पूरी तरह टूटकर जमींदोज हो गया। इसके साथ ही ग्राम पंचायत गनपतपुर अब पंचायत भवन विहीन हो गई है।


बताया जाता है कि पुराना पंचायत भवन लंबे समय से जर्जर अवस्था में था। भवन की खराब स्थिति को देखते हुए ग्रामीणों द्वारा काफी समय से इसके स्थान पर नए पंचायत भवन के निर्माण की मांग की जा रही थी, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई ठोस पहल नहीं हो सकी। इसी बीच पेड़ गिरने से पुराना भवन पूरी तरह क्षतिग्रस्त होकर धराशायी हो गया।


पंचायत भवन के ढह जाने से अब ग्राम पंचायत के नियमित कामकाज और ग्रामीणों को मिलने वाली शासकीय सुविधाओं के संचालन को लेकर समस्या खड़ी हो गई है। पंचायत भवन केवल बैठकों और कार्यालयीन कार्यों का केंद्र ही नहीं, बल्कि ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं के निराकरण एवं शासकीय योजनाओं से जुड़े कार्यों का प्रमुख स्थान भी होता है।


बहरहाल, मौजूदा परिस्थिति में पंचायत के सामने सबसे बड़ी प्राथमिकता कार्यालय संचालन के लिए तत्काल वैकल्पिक भवन की व्यवस्था करना है। वहीं वर्षों से लंबित नए पंचायत भवन की मांग पर भी संबंधित अधिकारियों को गंभीरता से पहल करनी चाहिए, ताकि भवन के अभाव में पंचायत का कामकाज प्रभावित न हो और ग्रामीणों को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp