नवाडीह प्रधान पाठक की सेवानिवृत्ति पर बीईओ ने दी भावभीनी विदाई
1 min read

धरमजयगढ़। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ ब्लॉक अंतर्गत आने वाले ग्राम नवाडीह के शासकीय प्राथमिक शाला में पदस्थ प्रधान पाठक श्री परमानन्द बेहरा की सेवानिवृत्ति के अवसर पर विकासखंड शिक्षा कार्यालय में एक गरिमामयी विदाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विकासखंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) श्री एस.आर. सिदार द्वारा उन्हें शाल, श्रीफल और प्राधिकार पत्र सौंपकर सम्मानित करते हुए भावभीनी विदाई दी गई।

शिक्षक समाज को दिशा देकर वाले भविष्य का निर्माण करते हैं: बीईओ
विदाई के दौरान उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए धरमजयगढ़ विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री एस.आर. सिदार ने कहा कि शिक्षा विभाग में अपनी लंबी और निष्काम सेवा देने वाले शिक्षक सिर्फ अपनी ड्यूटी नहीं निभाते, बल्कि वे समाज को एक सही व अच्छी दिशा में ले जाने वाले राष्ट्र के भविष्य का निर्माण करते हैं। उन्होंने कहा कि श्री बेहरा जी ने अपने सेवाकाल में शिक्षा की अलख जगाने का जो सराहनीय कार्य किया है, वह अनुकरणीय है।
समस्त कार्यालयीन स्टाफ की रही मौजूदगी
दिनांक 31 अक्टूबर 2026 को सेवानिवृत्त हो रहे प्रधान पाठक श्री परमानन्द बेहरा (प्राथमिक शाला नवाडीह, हाटी) के विदाई समारोह के दौरान विकासखंड कार्यालय के समस्त अधिकारी और कर्मचारी विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी ने श्री बेहरा के कर्तव्यनिष्ठ कार्यकाल की सराहना की और उनके सुखी, स्वस्थ एवं उज्जवल भावी जीवन की कामना की। इस विदाई वेला में माहौल काफी भावुक रहा।
Subscribe to my channel