October 14, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

छाल में 2 माह के मादा हाथी शावक की मौत, झुंड से मिलाने के बाद कीचड़ भरे खेत में मिला शव !

1 min read
Spread the love


हाथियों के दल से बिछड़ने के बाद चला रेस्क्यू ऑपरेशन, रात में झुंड से हुआ मिलन; दलदली खेत में फंसने से मौत की आशंका

धरमजयगढ – छाल वन परिक्षेत्र में करीब 40 हाथियों के दल से बिछड़ी दो माह के मादा शावक की मौत हो गई। शावक को झुंड से मिलाने के लिए वन विभाग की ऑपरेशन टीम ने प्रयास किया और रात में उसे हाथियों के दल तक पहुंचाने में सफलता मिली। लेकिन इस घटनाक्रम का अंत दुखद रहा। बाद में मादा शावक का शव कीचड़ से भरे एक खेत में मिला। प्रारंभिक आशंका है कि दलदली खेत में फंसने और बाहर नहीं निकल पाने के कारण उसकी मौत हुई।


ऐसे चला पूरा घटनाक्रम
40 हाथियों के दल से बिछड़ा शावक

छाल रेंज में करीब 40 हाथियों के बड़े दल से दो वर्षीय मादा शावक अलग हो गया था। इसके बाद उसे सुरक्षित झुंड से मिलाने के प्रयास शुरू किए गए।
रात में झुंड से मिलाने में मिली सफलता
ऑपरेशन टीम के सूत्रों के मुताबिक, रात में शावक को हाथियों के समूह से मिला दिया गया। इसके बाद वह दल के साथ जंगल की ओर चला गया था। उस समय शावक के झुंड से दोबारा जुड़ने की जानकारी सामने आई थी।


कीचड़ भरे खेत में मिला शव

झुंड के साथ जंगल की ओर जाने के बाद मादा शावक का शव एक कीचड़ से भरे खेत में मिला। इससे उसकी मौत को लेकर नए सवाल खड़े हो गए।
दलदल में फंसने की आशंका

प्रारंभिक आशंका जताई जा रही है कि खेत के दलदली होने के कारण शावक उसमें फंस गया होगा और बाहर निकलने में असमर्थ रहने के चलते उसकी मौत हो गई। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp