ग्रामोदय विश्वविद्यालय ने भोजन, दवाएं और स्वच्छ पेयजल वितरित किया
1 min read

चित्रकूट- 1 सितंबर 2026। चित्रकूट क्षेत्र में मंदाकिनी नदी की बाढ़ से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय द्वारा राहत एवं सेवा अभियान जारी है। कुलगुरु प्रो. आलोक चौबे के निर्देश पर विश्वविद्यालय परिवार की ओर से बाढ़ प्रभावित लोगों को भोजन के पैकेट, दवाएं एवं स्वच्छ पेयजल की बोतलें वितरित की गईं।
अभियान के संयोजक डॉ. उमेश कुमार शुक्ला ने बताया कि विश्वविद्यालय के शिक्षक, अधिकारी एवं कर्मचारी राहत एवं सेवा कार्यों में सक्रिय सहभागिता कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आपदा की इस घड़ी में प्रभावित परिवारों के साथ खड़ा होना विश्वविद्यालय के सामाजिक दायित्व का हिस्सा है।
राहत सहायता अभियान में आज कुलसचिव प्रो. आञ्जनेय पांडेय, पूर्व कुलगुरु प्रो. भरत मिश्रा, कृषि संकाय के अधिष्ठाता प्रो. एच.एस. कुशवाहा, डॉ. जय प्रकाश तिवारी, काशी तिवारी, श्रीपाल प्रजापति सहित विश्वविद्यालय परिवार के सदस्यों ने सहभागिता की।
Subscribe to my channel