April 11, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

एकेएस विश्वविद्यालय में शोधार्थी को पीएच.डी.उपाधि, गणित विषय में उल्लेखनीय शोध।

1 min read
Spread the love

सतना, 9 अप्रैल 2026: एकेएस यूनिवर्सिटी में गणित विषय की शोधार्थी सुश्री पुष्पा दुबे को डॉक्टरेट (पीएच.डी.) की उपाधि प्रदान की गई। उन्होंने स्टडी ऑफ़ होमोजेनियस कॉस्मोलॉजिकल मॉडल विद वेरिएबल डिक्लेरेशन पैरामीटर विषय पर अपना शोध कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण किया।


यह शोध कार्य गणित विभाग की सह-प्राध्यापक डॉ. एकता श्रीवास्तव के निर्देशन में संपन्न हुआ। शोधार्थी की मौखिक परीक्षा (वाइवा) 4 अप्रैल 2026 को सफलतापूर्वक आयोजित की गई, जिसके उपरांत विश्वविद्यालय द्वारा पीएच.डी. उपाधि प्रदान करने की औपचारिक अधिसूचना जारी की गई। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के प्राध्यापकगण एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे तथा सभी ने शोधार्थी को इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इसे संस्थान के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताते हुए शोध कार्य की सराहना की।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp