एकेएस विश्वविद्यालय में आपदा प्रबंधन पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
1 min read
सतना। एकेएस विश्वविद्यालय के वाणिज्य विभाग द्वारा आपदा प्रबंधन एवं बचाव तकनीकों पर विद्यार्थियों की जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में होमगार्ड एवं एसडीईआरएफ के प्रशिक्षित विशेषज्ञों द्वारा छात्रों को आपदा प्रतिक्रिया एवं निवारण से संबंधित व्यवहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो चांसलर अनंत कुमार सोनी, प्रो वाइस चांसलर डॉ. हर्षवर्धन एवं डॉ. आर. एस. त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से की। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना से हुआ। इसके पश्चात प्रो. सूर्यनाथ सिंह गहरवार ने स्वागत भाषण देते हुए आपदा प्रबंधन के महत्व पर प्रकाश डाला।मुख्य वक्ता डॉ. सुनीत मिश्रा (कमांडेंट, होमगार्ड एवं एसडीईआरएफ) ने प्रभावशाली प्रस्तुतीकरण के माध्यम से आपदा प्रबंधन के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी। इसके साथ ही प्लाटून कमांडर अमित पटेल एवं पुष्पेंद्र पांडे ने विद्यार्थियों को सीपीआर सहित अन्य जीवन रक्षक तकनीकों का व्यवहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया।

कार्यक्रम में एएसआई खुमान सिंह धुर्वे ने आपदा की स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया हेतु आवश्यक उपायों की जानकारी दी। विशेषज्ञों ने “सावधानी ही सुरक्षा है” के संदेश के साथ आपदा की स्थिति में किए जाने वाले बचाव कार्यों का प्रदर्शन भी किया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।समापन अवसर पर डॉ. महेंद्र तिवारी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि जीवन रक्षक तकनीकों का ज्ञान समाज में अत्यंत आवश्यक है और विद्यार्थियों को ऐसे कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी करनी चाहिए।कार्यक्रम का सफल समन्वय एवं संचालन डॉ. धीरेंद्र ओझा (विभागाध्यक्ष, वाणिज्य) द्वारा किया गया। कार्यक्रम में दीक्षा पांडे, श्रीकृष्णा झा, विनीत पांडे, प्राची सिंह एवं मोनू त्रिपाठी सहित अनेक विद्यार्थियों एवं संकाय सदस्यों की सहभागिता रही।
Subscribe to my channel