जशपुर में युवा ने पेश की मानवता की मिसाल, रक्तदान कर बचाई जान
1 min read
जशपुर में युवा ने पेश की मानवता की मिसाल, रक्तदान कर बचाई जान जशपुर। नागवंशी कल्याण युवा समिति (छत्तीसगढ़) के जशपुर क्षेत्रीय सदस्य श्री राम निवास नाग ने एक बार फिर मानवता और सेवा का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया है। उन्होंने आज दिनांक 08 अप्रैल 2026, दिन बुधवार को जरूरतमंद मरीज श्री दिलीप नाग (निवासी ग्राम कुकरगांव, पोस्ट कुकरगांव, थाना पत्थलगांव, जिला जशपुर) को 1 यूनिट रक्तदान कर जीवनदान प्रदान किया।प्राप्त जानकारी के अनुसार, मरीज को

तत्काल रक्त की आवश्यकता थी। ऐसे समय में बिना देर किए श्री राम निवास नाग आगे आए और रक्तदान कर मानवता की सच्ची सेवा का परिचय दिया। उनके इस सराहनीय कार्य की क्षेत्र में व्यापक प्रशंसा हो रही है।नागवंशी कल्याण युवा समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने इस पुनीत कार्य के लिए श्री राम निवास नाग को हृदय से धन्यवाद देते हुए कहा कि उनका यह योगदान समाज के लिए प्रेरणादायक है। समिति ने आशा व्यक्त की कि वे भविष्य में भी इसी तरह सेवाकार्य करते रहेंगे और अन्य युवाओं को भी समाज सेवा के लिए प्रेरित करेंगे।समिति ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की कि वे उन्हें स्वस्थ, सुखी, मंगलमय एवं दीर्घायु जीवन प्रदान करें तथा उनके सभी सपनों और लक्ष्यों को शीघ्र पूर्ण करें।👉 इस तरह के कार्य समाज में मानवता, सहयोग और एकजुटता का संदेश देते हैं, जो आज के समय में बेहद आवश्यक है।
*उदघोष समय न्यूज* *डिप्टी ब्यूरो चीफ जशपुर छत्तीसगढ़**विजय कुमार नाग* *खबर जहां हम वहां**Mo-9340003468*👇https://www.udghoshsamaynews.com☝️*✒️समाचार एवं विज्ञापन के लिए हमें सम्पर्क करें :छत्तीसगढ़ की पसंदीदा न्यूज वेबसाइट और E-PAPER देखने t eft के लिए क्लिक करे ✍️✍️👇🎤🧾✒️📝📄*CG NETWORK की ख़बर पढ़ने व देखने के लिए व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े*👇🏻https://chat.whatsapp.com/BvK5vFzPhd11CX8AYPQd3Y👇👇👇👇👇👇👇👇 आसपास किसी प्रकार की खबरों को हमारे वेबसाइट पर छपवाने के लिए हमारे इस httpवीs://wa.me/919340003468मोबाइल नंबर में वाट्सएप करें।
Subscribe to my channel