Recent Posts

April 7, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

चाल्हा पंचायत में 5 लाख का नाली निर्माण कार्य प्रगति पर, समय से पहले तैयारी से मिली रफ्तार

1 min read
Spread the love

धरमजयगढ़ क्षेत्र के ग्राम पंचायत चाल्हा में पंचायत मद से स्वीकृत लगभग 5 लाख रुपये लागत का नाली निर्माण कार्य (कार्य कोड 125966001) तेजी से प्रगति पर है। इस कार्य के लिए तकनीकी स्वीकृति एसडीओ (आरईएस) द्वारा 30 जून 2025 को प्रदान की गई थी, जबकि प्रशासनिक स्वीकृति 13 जनवरी 2026 को प्राप्त हुई।
विशेष बात यह है कि तकनीकी तैयारी पहले से पूर्ण होने के कारण कार्य प्रारंभ करने की प्रक्रिया में तेजी आई, जिससे जमीनी स्तर पर निर्माण कार्य प्रशासनिक स्वीकृति से पूर्व ही शीघ्र गति पकड़ सका। 7 जनवरी 2026 को अपलोड किए गए फोटो में कार्य की शुरुआती गतिविधियां स्पष्ट रूप से दिखाई देती हैं, जो परियोजना के प्रति सक्रियता को दर्शाती हैं।
अब तक इस निर्माण कार्य में लगभग ढाई लाख रुपये व्यय किए जा चुके हैं और कार्य निरंतर प्रगति पर है। दूसरी किश्त प्राप्त होने के बाद निर्माण कार्य के शीघ्र पूर्ण होने की संभावना जताई जा रही है।
ग्रामीणों के लिए यह नाली निर्माण कार्य जल निकासी की समस्या के समाधान की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा, जिससे स्वच्छता और सुविधाओं में सुधार की उम्मीद है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp