सतना। ए.के.एस. विश्वविद्यालय, सतना के पूर्व छात्र मोहम्मद राहीब ने उत्तर प्रदेश सरकार के पर्यावरण विभाग के अंतर्गत क्लीन एंड मैनेजमेंट प्रोजेक्ट अथॉरिटी में डेप्युटी चीफ एक्जीक्यूटिव ऑफिसर का पदभार ग्रहण कर विश्वविद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है।
मोहम्मद राहीब ने ए.के.एस. विश्वविद्यालय से माइनिंग इंजीनियरिंग में बीटेक की शिक्षा प्राप्त की। इसके पश्चात उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से एमटेक कर अपनी तकनीकी दक्षता को और सुदृढ़ किया। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत उत्तर प्रदेश सरकार के पर्यावरण विभाग, लखनऊ से की और अपनी कार्यकुशलता एवं समर्पण के बल पर इस महत्वपूर्ण पद तक पहुंचे। विश्वविद्यालय परिवार की ओर से प्रो चांसलर अनंत कुमार सोनी, इंजीनियरिंग संकाय के अधिष्ठाता (डीन), डॉ. जी.के. प्रधान विभागाध्यक्ष डॉ. बी. के. मिश्रा एवं प्रोफेसर अनिल मित्तल, शीलेंद्र उपाध्याय एवं सभी शिक्षकों ने उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। मोहम्मद राहीब की यह सफलता ए.के.एस. विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है।