धरमजयगढ़ – कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के अनुमोदन एवं क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक लालजीत सिंह राठिया की अनुशंसा पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष नगेन्द्र नेगी द्वारा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी धरमजयगढ़ की नई कार्यकारिणी की सूची जारी कर दी गई है। जारी सूची में विभिन्न पदों पर नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है, जिससे संगठन में नई ऊर्जा और सक्रियता का संचार होने की उम्मीद जताई जा रही है। पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में इस घोषणा को लेकर उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए वरिष्ठ नेताओं ने विश्वास व्यक्त किया है कि सभी पदाधिकारी संगठन की मजबूती, जनसंपर्क विस्तार एवं पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। साथ ही यह भी उम्मीद जताई गई कि नई टीम के गठन से क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी के कार्यक्रमों का संचालन और अधिक प्रभावी एवं संगठित तरीके से किया जा सकेगा। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यह नियुक्तियां आगामी राजनीतिक गतिविधियों और चुनावी तैयारियों को ध्यान में रखते हुए की गई हैं, जिससे धरमजयगढ़ क्षेत्र में कांग्रेस की स्थिति और सुदृढ़ हो सके।