छत्तीसगढ़ नक्सल मुक्त होते ही भाजपा युवा मोर्चा ने शहीद वीर जवानों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
1 min read
संवाददाता : जिला ब्यूरो चीफ, जांजगीर-चांपा। उदघोष समय न्यूज़, 01 अप्रैल 2026।
जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ को सशस्त्र नक्सलवाद से मुक्त घोषित किए जाने के ऐतिहासिक अवसर पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) युवा मोर्चा जांजगीर-चांपा ने शहीद स्मारक जांजगीर में वीर जवानों और नक्सल प्रभावित ग्रामीणों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा के आह्वान पर आयोजित इस श्रद्धांजलि सभा का नेतृत्व युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष आकाश सिंह ने किया। कार्यक्रम में शहीदों के बलिदान को याद करते हुए केंद्रीय एवं राज्य नेतृत्व का आभार व्यक्त किया गया।
जिला भाजपा अध्यक्ष अंबेश जांगड़े ने मुख्य रूप से संबोधित करते हुए कहा कि नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई में शहीद हुए वीर जवानों और ग्रामीणों के त्याग को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने केंद्रीय नेतृत्व तथा राज्य सरकार के दृढ़ संकल्प को सराहा।
पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्री नारायण चंदेल जी ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए पूरे छत्तीसगढ़वासियों को नक्सल मुक्त राज्य बनने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह दिन उन सभी वीरों की शहादत का फल है जिन्होंने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया।
युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष आकाश सिंह ने शहीद जवानों के परिवारों के त्याग को नमन करते हुए कहा कि युवा मोर्चा हमेशा राष्ट्रहित और देश सेवा के कार्यों में आगे रहेगा।
कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री जितेंद्र देवांगन, पूर्व विधायक चुन्नीलाल साहू, जिला महामंत्री द्वय नंद चौधरी एवं नंदनी रजवाड़े, महिला मोर्चा अध्यक्ष संतोषी सिंह, भाजपा मंत्री संतोषी दुबे, मंडल अध्यक्ष हितेश यादव, संतोष थवाइत, जिला उपाध्यक्ष पंकज अग्रवाल, जिला प्रवक्ता विकास शर्मा सहित भाजपा एवं युवा मोर्चा के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की।
यह कार्यक्रम जांजगीर-चांपा जिले के ज्येष्ठ एवं श्रेष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ।
Subscribe to my channel