March 29, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

ससहा मेन रोड पर तलवार लहराकर राहगीरों में दहशत फैलाने वाला युवक गिरफ्तार, पामगढ़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी के कब्जे से धारदार तलवार बरामद

1 min read
Spread the love

संवाददाता : जिला ब्यूरो चीफ, जांजगीर-चांपा।    उदघोष समय न्यूज़, 29 मार्च 2026।


जांजगीर-चांपा।   जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ससहा के मुख्य मार्ग (ससहा मेन रोड) पर एक युवक ने लोहे की धारदार तलवार लहराकर राहगीरों को भयभीत कर था। सूचना मिलते ही पामगढ़ पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर आरोपी को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया।


पुलिस के अनुसार, 28 मार्च को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ससहा मेन रोड पर एक युवक तलवार घुमाकर लोगों को डरा रहा है। थाना प्रभारी निरीक्षक सावन सारथी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी गुरूदेव निषाद (निवासी ससहा, थाना पामगढ़) को पकड़ लिया। आरोपी की तलाशी में उसके कब्जे से लोहे की धारदार तलवार बरामद की गई।


पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 139/2026 दर्ज कर धारा 25 एवं 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है और उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।


इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक सावन सारथी के साथ प्रधान आरक्षक अशोक यादव, आरक्षक राघवेंद्र लहरे एवं भुवनेश्वर पटेल की सराहनीय भूमिका रही।


पुलिस का संदेश: आम जनता को किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधि या हथियारों के दुरुपयोग की सूचना तुरंत थाना पामगढ़ या निकटतम पुलिस स्टेशन पर दें। पामगढ़ पुलिस शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp